भारत को सामरिक बढ़त बनाने का सशक्त साधिका आयरन लेडी इंदिरा गांधी
जहानाबाद ।भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत के उस दौर की प्रधानमंत्री थीं जब भारत ने युद्ध, अकाल, दुश्मनी का सामना किया था । जिला काँग्रेस कमिटि जहानाबाद की ओर से जहानाबाद कांग्रेस कार्यालय कक्ष में प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला काँग्रेस कमिटि के अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी , राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिष्ठान जिला जहानाबाद के अध्यक्ष रामजी प्रसाद , जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक , पूर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल शर्मा , अर्जुन नातन पांडेय , आविद मजीद इराकी , उपेंद्र कुशवाहा , कमलेश प्रसाद आदि कॉन्ग्रेस सदस्यों द्वारा इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया । इस अवसर पर साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लौह महिला इंदिरा जी थी । 18 मई, 1974 में भारत में पहला परमाणु परीक्षण किया गया था और यह समय दुनिया ने लिए अभूतपूर्व घटना थी। यह संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थायी सदस्य देशों के अलावा किसी अन्य देश द्वारा किया गया पहला परमाणु हथियार का परीक्षण था। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बांग्लादेश का जन्म, भारत का पहला परमाणु परीक्षण, सिक्किम का भारत में विलय हुआ था । 18 मई, 1974 में भारत में पहला परमाणु परीक्षण किया गया था और यह समय दुनिया ने लिए अभूतपूर्व घटना थी। यह संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थायी सदस्य देशों के अलावा किसी अन्य देश द्वारा किया गया पहला परमाणु हथियार का परीक्षण था। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बांग्लादेश का जन्म, भारत का पहला परमाणु परीक्षण, सिक्किम का भारत में विलय जैसे गोपनीय मिशनों के पीछे रॉ का बड़ा हाथ था। किसी भी देश की खुफिया एजेंसी उस देश के राष्ट्रीय हितों के संवर्धन का बड़ी गोपनीयता से पालन करती है और रॉ के कारनामे इसका पर्याय रहे हैं। पाकिस्तान और चीन की परंपरागत दुश्मनी से सामने आई परिस्थितियों में ही 1968 में रॉ का निर्माण किया गया था। इंदिरा गांधी द्वारा स्थापित रॉ ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंदिरा गांधी भारत की साहसिक और आत्मविश्वास से भरी थी । इतिहास इस बात का साक्षी है कि 1971 के बाद भारत पर हमला करने का साहस पाकिस्तान और चीन जुटा पाया था । इतिहास साक्षी है कि 1971 के बाद भारत पर हमला करने का साहस पाकिस्तान और चीन जुटा पाया था । इस अवसर पर जिला कॉग्रेस के अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने इंदिरा गांधी की व्यक्तित्व एवं कीर्तित्व पर प्रकाश डाला ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com