आज 7 अक्टूबर 2021, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
श्री गणेशाय नम: !!
दैनिक पंचांग
☀ 7 अक्टूबर 2021, गुरूवार
☀ पंचांग
🔅 तिथि प्रतिपदा दिन 03:28:16
🔅 नक्षत्र चित्रा रात्रि 12:06:24
🔅 करण :
बव 13:49:01
बालव 24:20:36
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वैधृति 25:39:04
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:10:33
🔅 चन्द्रोदय 06:56:00
🔅 चन्द्र राशि कन्या - 10:18:27 तक
🔅 सूर्यास्त 17:50:28
🔅 चन्द्रास्त 18:48:59
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 11:43:49
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत आश्विन
🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:45:24 - 12:32:19
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:11:33 - 10:58:29
14:53:05 - 15:40:01
🔅 कंटक 14:53:05 - 15:40:01
🔅 यमघण्ट 07:03:52 - 07:50:47
🔅 राहु काल 13:36:50 - 15:04:49
🔅 कुलिक 10:11:33 - 10:58:29
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 16:26:56 - 17:13:51
🔅 यमगण्ड 06:16:56 - 07:44:55
🔅 गुलिक काल 09:12:54 - 10:40:53
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
🌹विशेष ~ शारदीय नवरात्रारम्भ, कलशस्थापन, अभिजित मुहूर्त दिन 11:36:14 से दिन 12:24:26 तक, प्रथम शैलपुत्री दर्शन पूजन, दुर्गा शप्तशती पाठारम्भ, महाराजा अग्रसेन जयन्ती। 🌹
पं.प्रेम सागर पाण्डेय्
राशिफल 7 अक्टूबर 2021, गुरूवार
मेष (Aries): आज के दिन सावधानी बरतें। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्योपार्जन करनेवालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है। संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। पानी से दूर रहने का प्रयत्न करें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): आज आपकी चिंता कम होगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है। घर में परिजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होती हुई और बाद में पूर्ण होती हुई प्रतीत होगी। शुभेच्छकों और मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कर्क (Cancer): आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आज आपको अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करें। विदेश से समाचार मिलने की संभावना है। असंयमित वर्तन न करें। स्त्रियों के मामले में संभल कर रहें। आज अधिक व्यय होगा। भ्रांतियों को दूर रखें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): आपका दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आयवृद्धि होने की संभावना है। किसी रमणीय स्थल या जलाशय पर पर्यटन का आयोजन होगा। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, ऐसा प्रतीत होता है। व्यवसाय में बाधा आएगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। ऊपरी अधिकारियों का वर्तन नकारात्मक रहेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। राजकीय प्रश्न खड़े होंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
धनु (Sagittarius): आज के दिन आपको अत्यंत सावधानीपूर्वक रहने की सलाह देते हैं। आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पानी से संभलिएगा। वाणी एवं वर्तन में संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तार होगा और उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज से आय बढ़ेगी। धन लाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना जुलना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन तथा सम्मान प्राप्त होंगे। नए वस्त्रों की खरीदी के योग हैं। छोटा मनोरंजक प्रवास होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किये गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक कार्य संपन्न कर सकेंगे । कार्य के सम्बंध में धन का व्यय होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मीन (Pisces): आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे, ऐसा प्रतीत होता है। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह देते है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com