मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन’ का किया लोकार्पण,जब तक जीवन है जे0पी0 के प्रति हमारी प्रतिबद्धता रहेगी- मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने जे0पी0 सेनानियों की सम्मान राषि में डेढ़ गुणी बढ़ोतरी की घोषणा की। जे0पी0 आंदोलन में 6 महीने से ज्यादा जेल में रहने वालों को अब 15 हजार रूपये एवं 1 से 6 महीने तक जेल में रहने वाले जे0पी0 सेनानियों को अब 7.5 हजार रुपये सम्मान राषि मिलेगी।
- महिला चरखा समिति, कदमकुआं के विस्तार के लिए 3 करोड़ रूपये का काॅर्पस फंड दिया गया था, जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
- गांधी संग्रहालय के विकास के लिए 2 करोड़ रूपये का काॅर्पस फंड दिया गया था। इसके अतिरिक्त भी 3 करोड़ रूपये का काॅर्पस फंड दिया जाएगा ताकि कोई असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन’ का लोकार्पण किया। गांधी संग्रहालय स्थित सत्याग्रह शताब्दी स्मृति मंडप में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। गांधीवादी विचारक श्री रजी अहमद ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। ज्ञात हो कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सहयोगी रहे प्रो0 विमल प्रसाद ने ‘द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन’ बायोग्राफी ऑफ जयप्रकाश नारायण पुस्तक के लेखन की शुरुआत की थी लेकिन उनके निधन के बाद पुस्तक अधूरी रह गयी थी। उनकी सुपुत्री श्रीमती सुजाता प्रसाद ने इस पुस्तक के लेखन का कार्य पूर्ण किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूँ और ‘द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन’ पुस्तक की लेखिका श्रीमती सुजाता प्रसाद को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुजाता प्रसाद ने जे0पी0 के जीवन पर आधारित पुस्तक के लेखन का कार्य पूर्ण किया है, जिसकी शुरुआत इनके पिताजी प्रोफेसर विमल प्रसाद ने की थी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन भर के कामों पर आधारित पुस्तक का लेखन कर श्रीमती सुजाता प्रसाद ने बहुत अच्छा काम किया है। प्रोफेसर विमल प्रसाद 1991 से 1995 के बीच नेपाल में भारत के राजदूत थे। आज की राजनीति में हमलोगों का जो योगदान है, वह जे0पी0 मूवमेंट की उपज है। जब छात्र आन्दोलन यहाँ शुरू हुआ, उस समय हमलोगों ने जे0पी0 से आन्दोलन का नेतृत्व करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। बिहार से जे0पी0 मूवमेंट की शुरुआत हुयी, जिसका असर पूरे देश पर हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के नवम्बर माह में बिहार के लोगों ने हमें काम करने का मौका दिया। प्रारंभ से ही हमलोगों ने बापू, लोहिया और जे0पी0 के विचारों को ध्यान में रखकर ही विकास और सामाजिक उत्थान का कार्य किया है। जे0पी0 जब अमेरिका पढ़ने गये तो वहां वे कम्युनिज्म से प्रभावित हुए लेकिन जब वे वापस आये तो देश में समाजवादी के रूप में काम किया। जेल से भागकर जे0पी0 और लोहिया ने आजादी की लड़ाई को सोशलिस्ट तरीके से गति प्रदान किया। देश की आजादी में जे0पी0 का महत्वपूर्ण योगदान है। कांग्रेस पार्टी से अलग होकर जब वे चुनाव लड़े और असफल हुए तब उन्होंने राजनीति ही छोड़ दी। राजनीति छोड़ने के बाद शेखो देवरा में उन्होंने एक आश्रम बनाई, जिसे मैं देखने भी गया था। 1974 के मूवमेंट में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया, इससे पुनः उनका राजनैतिक रूप सामने आया। उस समय परस्पर विरोधी चार पार्टियां एक साथ हो गयीं। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा जे0पी0 के साथ जो दुव्र्यवहार किया गया और जिस प्रकार की बातें कही गयी उसी का एक रूप सामने आया। उन्होंने कहा कि बापू के विचारों का काफी असर जे0पी0 पर था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी के लोगों को बापू, लोहिया और जे0पी0 के विचारों से अवगत कराना बेहद जरूरी है, इसके लिए हरसंभव कोशिश होनी चाहिए। हमलोगों ने 18 जनवरी 2018 को जे0पी0 के गाँव में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति भवन सह पुस्तकालय का निर्माण कराया। वह देखने लायक है और राज्य सरकार का यह दायित्व है कि उसे ठीक रखे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति भवन सह पुस्तकालय में लोकनायक के जीवन और सम्पूर्ण क्रांति से संबंधित 500 मूल छायाप्रति, 800 पुस्तकों का संग्रह और विभिन्न संस्थाओं द्वारा बनाई गयी फिल्म की 28 सी0डी0 का संग्रह उपलब्ध है। हमलोग इस पुस्तक को भी वहां रखवायेंगे। जे0पी0 के नाम को कभी हमलोग भूल नहीं सकते हैं। जे0पी0 सेतु का निर्माण कराया गया है और अब जे0पी0 गंगा पथ भी बन रहा है ताकि आवागमन में लोगों को असुविधा न हो। हमलोगों ने वर्ष 2009 में जे0पी0 सेनानी सम्मान योजना की शुरुआत की। इसके अंतर्गत जे0पी0 मूवमेंट के दौरान एक माह से छह माह तक जेल में रहने वाले को पांच हजार रूपये प्रतिमाह और छह माह से अधिक समय तक जेल में रहने वाले लोगों को दस हजार रूपये सम्मान राषि दिए जाते हैं। अब हमलोगों ने इसमें डेढ़ गुना वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब एक से छह माह तक जेल में रहने वाले जे0पी0 सेनानियों को साढ़े सात हजार रूपये प्रतिमाह, जबकि छह माह से अधिक समय तक जेल में रहने वाले लोगों को प्रतिमाह पन्द्रह हजार रूपये सम्मान राषि दी जायेगी। जे0पी0 सेनानी सम्मान योजना की यह राशि पति के निधन के पश्चात् उनकी पत्नी को भी मिलेगी। 5 जून 1974 को जे0पी0 ने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्पूर्ण क्रांति लोहिया जी की सप्तक्रांति की तरह थी। श्रद्देय अटल बिहारी बाजपेयी जी की सरकार में रेल मंत्री रहते हमने पटना से दिल्ली के लिए सम्पूर्ण क्रांति ट्रेन की शुरुआत कराई ताकि लोग यह जान सकंे कि सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किसने किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला चरखा समिति, कदमकुआं का विस्तार करने के लिए 3 करोड़ रूपये का काॅर्पस फंड दिया गया था, जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। महिला चरखा समिति, कदमकुआं जे0पी0 का निवास स्थल रहा है, जहाँ वे मीटिंग किया करते थे। उन्होंने मुझे अपने शयन कक्ष तक आने की अनुमति दी थी। जब तक जीवन है उनके प्रति हमारी प्रतिबद्धता रहेगी। गांधी संग्रहालय के विकास के लिए 2 करोड़ रूपये का काॅर्पस फंड दिया गया था। इसके अतिरिक्त भी 3 करोड़ रूपये का काॅर्पस फंड दिया जाएगा ताकि कोई असुविधा न हो। नई पीढ़ी के लोगों को बापू, लोहिया और जे0पी0 के विचारों को जानना चाहिए तभी समाज में प्रेम और भाईचारे का भाव कायम रहेगा।
समारोह को गांधीवादी विचारक डाॅ0 रजी अहमद, लेखिका श्रीमती सुजाता प्रसाद एवं हृदय रोग विशेषज्ञ सह नवरंग के संस्थापक डॉ0 अजीत प्रधान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परामर्षी श्री अंजनी कुमार सिंह, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव खान एवं भूतत्व श्रीमती हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, सचिव कला, संस्कृति एवं युवा श्रीमती वंदना प्रेयसी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा, गांधी संग्रहालय के संयुक्त सचिव श्री आशिफ वसी सहित वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com