हिंदी हमारी भाषा
हम भारतीय हैं भारतवासी
गर्व है हमें हम हिंदी भाषी हैं,
राष्ट्रभाषा हमारी हिंदी
हिंदी मातृभाषा है
हमें अभिमान है पूरी
खुद के हिंदी भाषी होने पर।
बड़े छोटों का मान
हिंदी हमें सिखाती है
नहीं तो आंग्ल भाषा में
तो क्या के लिए एक ही शब्द
समझना आसान, समझाना आसान
जैसे हमें तिरंगा प्यारा
वैसे ही हिंदी प्यारी है।
शब्दों में मिठास है इसके
भाषा में उत्साह है।
सादगी की मूरत है
करती जब श्रृंगार है
विश्व पटल पर होगी जब
इसकी ओजपूर्ण प्रस्तुति
विश्व करता इसको
शीश झुकाकर नमन है
हिंदी कितनी है मृदुभाषी
अपनी भाषा अपनी बोली
सबसे है मृदुल
इस भाषा में सौहार्दता
विनम्रता झलकती
सी प्यारी राष्ट्रभाषा को
शीश झुकाकर नमन है
मेरा भी इस भाषा को को
शत शत अभिनंदन है
निज भाषा पर गर्व नहीं जिसे
क्या देश से प्रेम उसे होगा
वही वीर देश का प्यारा है
हिंदी ही जिसका नारा है।
धन्यवाद
अंशु तिवारी
पटना
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews