Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 16 सितम्बर 2021, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

आज 16 सितम्बर 2021, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

 16 सितम्बर 2021, गुरूवार

पंचांग   

🔅 तिथि  दशमी  दिन  10:16:24

🔅 नक्षत्र पूर्वाषाढ़  प्रातः  06:40:12  तदुपरांत  उत्तराषाढ़ रात्रिशेष  05:30:18

🔅 करण :

           गर  09:38:21

           वणिज  20:52:20

🔅 पक्ष  शुक्ल 

🔅 योग  शोभन  22:30:24

🔅 वार  गुरूवार 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय  05:54:06

🔅 चन्द्रोदय  15:37:00 

🔅 चन्द्र राशि  धनु - 10:43:26 तक 

🔅 सूर्यास्त  18:06:01

🔅 चन्द्रास्त  26:04:59 

🔅 ऋतु  शरद 

हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत  1943  प्लव

🔅 कलि सम्वत  5123 

🔅 दिन काल  12:19:25 

🔅 विक्रम सम्वत  2078 

🔅 मास अमांत  भाद्रपद 

🔅 मास पूर्णिमांत  भाद्रपद 

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय   

🔅 अभिजित  11:51:15 - 12:40:32

अशुभ समय   

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    10:12:39 - 11:01:57

                    15:08:26 - 15:57:43

🔅 कंटक  15:08:26 - 15:57:43

🔅 यमघण्ट  06:55:28 - 07:44:46

🔅 राहु काल  13:48:19 - 15:20:45

🔅 कुलिक  10:12:39 - 11:01:57

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  16:47:01 - 17:36:19

🔅 यमगण्ड  06:06:11 - 07:38:36

🔅 गुलिक काल  09:11:02 - 10:43:28

दिशा शूल   

🔅 दिशा शूल  दक्षिण 

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल 

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल 

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन 

🌹विशेष दशावतार व्रत। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

राशिफल 16 सितम्बर 2021, गुरूवार

मेष (Aries): आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद-प्रमोद का और वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग =  पीला

शुभ अंक  :  9

वृषभ (Tauras): आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में विघ्न आएगा। मन कुछ परेशान रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  6

मिथुन (Gemini): आज आपको जमीन, मकान के पत्रो या दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विध्न-बाधा आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

कर्क (Cancer): आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है आज का दिन। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

सिंह (Leo): आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेमभरे सम्बंध आपको मृदु बनाएंगे।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

कन्या (Virgo): आपका दिन शुभफलदायी है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेमभरे सम्बंधो को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद लूटें।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

तुला (Libra): आकस्मिक खर्च करने के लिऐ सावधानी बरतने के लिऐ आप को कहते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलें। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा। मानसिक स्वस्थता के साथ साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  6

वृश्चिक (Scorpio): आप को अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। परंतु साथ-साथ उन के साथ साथ घूमने जाने का भी भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप को शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ेगा। किसी के साथ अहम् की टक्कर न हो इसका ध्यान रखें। स्वभाव में क्रोध रहेगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  1

धनु (Sagittarius):  आपका दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र तथा व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आप को प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आप की आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn):  आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): आज का संपूर्ण दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आप का समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  6

मीन (Pisces): आज का दिन दैनिक कार्यो में आपको शांति प्रदान करेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाने का आयोजन बना सकेंगे। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ेगा। परिवारजनों के साथ भी आपको मतभेद होने से मनदुःख बढेगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक व्यय होने की भी संभावना है। जल से दूर रहें।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9  

प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ