पंचवटी बनाइए ---:भारतका एक ब्राह्मण.
संजय कुमार मिश्र 'अणु'
दूषित हो गया है पर्यावरण।
तभी काल कर रहा नर्तन। तथाकथित प्रगतिशील पीढ़ी
जानबूझ कर किया सृजन।।
काट डाले वर और पीपल,
बबूल,लिफ्ट्स कर संरक्षण।
नीम,पाकड,गुल्लर,बेल,आम
अपनी दुर्दशा पर कर क्रंदन।।
जो आश्रय देता था भर प्राण,
उसी को किया लोगों ने निष्प्राण।
तभी तो प्रकृति कुपित होकर
आज खोज रही है बलिदान।।
यदि यहां बचाना है जीवन,
तो करना होगा वृक्षारोपण।
अपनाना होगा हम सभी को-
वृक्ष पूजा का प्रचलन।।
पर्यावरण के संरक्षण में
सृजनात्मक शक्ति लगाइए।
अपने जीवन की सुरक्षा हित में-
आगत के हित पंचवटी बनाइए।।
वलिदाद अरवल ( बिहार)
-------------------------------------
विश्व पर्यावरण दिवस को समर्पित।दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews