ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक की मौत
शेखपुरा से हमारे संवाददाता मनीष प्रसाद की रिपोर्ट
शेखपुरा जिले के अरियरी थाना अंतर्गत हजरतपुर मड़रो गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर अजय चौधरी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने
उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अजय चौधरी प्रतिदिन ताड़ पेड़से ताड़ी उतार कर बेचने का काम करते थे। इसी क्रम में गुरुवार को भी ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। तभी अचानक ताड़ के पेड़ से नीचे गिर गए। जिसके कारण हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com