Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कलाकार समाज सेवक क्यों नहीं?

कलाकार समाज सेवक क्यों नहीं?

मन समर्पित, तन समर्पित और यह जीवन समर्पित,
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ।
         ~रामावतार त्यागी जी
जी हाँ! इसी प्रकार से साहित्य के प्रति, कला के प्रति कलाकार, साहित्यकार आपका पूरा जीवन न्योछावर कर देता है, समर्पित कर देता है। किन्तु दुर्भाग्य का विषय तो यह है की कलाकार या साहित्यकार को कभी भी समाजसेवी की दृष्टि से नहीं देखा जाता है, ना ही उन्हें समाज सेवक जितना सम्मान दिया जाता है।
मुझे हाल ही में एक भोपाल की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया था। मुझे यह सम्मान कला एवं साहित्य के क्षेत्र में दिया गया था। किन्तु सबसे बड़े आश्चर्य का विषय तो यह था की बहुत व्यक्तियों ने इस पर प्रश्न खड़ा किया। प्रश्न मेरी काबिलियत पर या मेरे साहित्यिक योगदान पर होता तो समझ आता किन्तु प्रश्न कुछ और था। प्रश्न था क्या? प्रश्न था की एक कलाकार को एक कवि को समाज सेवा रत्न किस प्रकार मिल सकता है? कला सेवा या साहित्य सेवा समाज सेवा किस प्रकार हो सकती है। हमारे समाज में समाज सेवा का अर्थ नारी सशक्तिकरण, जल संरक्षण, पौधरोपण इत्यादि तक ही सिमित है। लोग कला सेवा को समाज सेवा मानने को तैयार नहीं।किन्तु यह गलत है।
मेरी नज़र में कला सेवा या साहित्य सेवा से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं। इसके प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दोनों ही रूप के फायदे हैं। प्रत्यक्ष देखा जाये तो कला, साहित्य मनोरंजन के सबसे बड़े साधन हैं। यदि मनोरंजन के साधन ना होते तो कोविड से ज्यादा मौतें डिप्रेशन से होती। कला व साहित्य से ही हमें 'रस' की अनुभूति होती हैं। इसके अलावा एक अप्रत्यक्ष फायदा है। कोई भी कविता, नाटक, नृत्य या अन्य कला हमेशा अंत में समाज को प्रभावित, समाज को सुधारने हेतु एक संदेश देता हैं। वो लोगों में बदलाव की आशा जगाता है, उनमें एक अमिट छाप छोड़ता है। इतने फायदे के बाद भी कला सेवा समाज सेवा नहीं। अतः समाज को समाज सेवा का सिमित दायरा बढ़ाना होगा और उसमें कला - साहित्य सेवा को एक विशेष स्थान देना होगा।
            ~प्रतीक शर्मा
               आगरा, उप्र
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ