आज 28 जून 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
श्री गणेशाय नम: !!
दैनिक पंचांग
☀ 28 जून 2021, सोमवार
☀ पंचांग
🔅 तिथि चतुर्थी दिन 05:21:21
🔅 नक्षत्र
धनिष्ठा रात्रिशेष 04:37:18
🔅 करण :
बालव 14:18:22
कौलव 25:46:01
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग विश्कुम्भ 14:03:19
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:25:28
🔅 चन्द्रोदय 22:45:00
🔅 चन्द्र राशि मकर - 12:59:55 तक
🔅 सूर्यास्त 19:22:53
🔅 चन्द्रास्त 08:54:59
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 13:57:24
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत
ज्येष्ठ
🔅 मास पूर्णिमांत
आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:56:16 -
12:52:05
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
12:52:05 - 13:47:55
15:39:34 - 16:35:24
🔅 कंटक 08:12:57 -
09:08:47
🔅 यमघण्ट 11:56:16 -
12:52:05
🔅 राहु काल 07:10:09 -
08:54:49
🔅 कुलिक 15:39:34 -
16:35:24
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम
10:04:37
- 11:00:26
🔅 यमगण्ड 10:39:30 -
12:24:10
🔅 गुलिक काल 14:08:51 -
15:53:31
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल
पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी,
मृगशिरा, आर्द्रा,
पुनर्वसु, आश्लेषा,
पूर्वा फाल्गुनी, हस्त,
चित्रा, स्वाति,
विशाखा, ज्येष्ठा,
पूर्वाषाढ़ा, श्रवण,
धनिष्ठा, शतभिषा,
पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क,
सिंह, वृश्चिक,
मकर, मीन
🌹विशेष ~
पंचक (पचखा) आरंभ।
पं. प्रेम सागर पाण्डेय्
राशिफल 28 जून 2021, सोमवार
मेष (Aries): आज आप सांसारिक बातें भूलकर
आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और गहरी
चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का कर सकती हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त
करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखें। नए कार्यों की शुरुआत न करें
तो बेहतर।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभफलदायी है। आपका
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में
बिताएंगे। धन से संबन्धित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिल सकते
हैं। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini): आप तन और मन की अस्वस्थता का
अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरु करने की योजना बन सकती है लेकिन काम शुरू न करें तो
बेहतर रहेगा। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। संतान से जुड़े कार्यों के
लिए खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी।
विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं
है।
शुभ रंग = फीरोजा़
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आपके लिए आज का दिन अशुभ लक्षणों वाला हो सकता है। आपमें आनंद एवं
स्फूर्ति का अभाव बना रह सकता है। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगड़े का
वातावरण बन सकता है। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धन का व्यय होगा।
समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आप का आज का दिन शुभफलदायी है।
आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय
आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी मनोरम स्थल पर घूमने जाना हो सकता है।
मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक
संबन्धों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी
दिल आप जीत सकते हैं। कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का
वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना
है। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा से जुड़ सकते हैं, लेकिन
वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाने को मिल सकता है। आयात-निर्यात से
संबन्धित विषयों में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक
शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य
आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक
विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। आभूषण, आनंद-प्रमोद के
साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आज आप परेशान रह सकते हैं।
दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहें। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो
इसका विशेष ध्यान रखें। स्वभाव में कुछ उग्रता रह सकती है, इसलिए
झगड़ों से दूर रहें। रिश्तेदारों के साथ कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या
धनहानि का भी योग बन रहा है। अदालती कार्यों में संभलकर रहें। असंयमित व्यवहार
परेशानी में डाल सकता है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 4
धनु (Sagittarius):
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके
लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे।
प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते
हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह योग हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से
आप को कुछ लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है।
स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज अच्छे भोजन का भी योग है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
मकर (Capricorn): आप का दिन संघर्षमय रह सकता है। आज के दिन आग, पानी
या वाहन संबन्धित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता हो सकती है।
व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में
पदोन्नति होने की संभावना है। संतान की पढ़ाई के संबन्ध में आपको संतोष का अनुभव
होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबन्धी एवं मित्रों से लाभ हो सकता है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप
का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने
का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा।
आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के लिए धन का व्यय हो सकता है।
प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिल सकता है। संतान की चिंता
सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मीन (Pisces): आप का दिन मध्यम फलदायी बना रह
सकता है। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालें तो बेहतर होगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग हैं। व्यापारी
वर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभल कर चलें।
अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वरभक्ति और
आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com