Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्यपाल ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

राज्यपाल ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 21 मई, 2021महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर शोक एवं गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोकोद्गार में कहा कि चिपको आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता एवं वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध सुन्दरलाल बहुगुणा का जीवन पर्यावरण संरक्षण को समर्पित था। उन्होंने भूदान आन्दोलन, दलितों के उत्थान एवं शराब विरोधी आन्दोलनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पद्म विभूषण, सरस्वती सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों एवं प्रषंसकों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ