घर को ही बना डाला आक्सीजन हब

घर को ही बना डाला आक्सीजन हब

आज का व्यक्तित्व--मास्टर निरंजन सिंह

मुजफ्फरनगर आदर्श कालोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक 69 वर्षीय श्री निरंजन सिंह जी ने अपने घर में ही बहुत से पेड़ पौधे लगाकर पूरे वातावरण को आक्सीजन से परिपूर्ण कर दिया।
आपको मालूम हो कि मास्टर निरंजन जी विगत 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में संलग्न हैं। आपके कार्यकाल में आपका विद्यालय भी ऱंग बिऱंगे फूलों व वृक्षों से आच्छादित रहता था। शुक्रताल में जाट धर्मशाला तथा अन्य आश्रमों में, आदर्श कालोनी, एस डी डिग्री कालेज, पंजाबी बारात घर तथा और भी बहुत सी जगह अपने पैसे तथा श्रम से पौधारोपण करते हैं तथा उनकी परवरिश भी करते हैं। अब तक लगभग 50000 वृक्ष लगा चुके हैं।
आपको यह भी जानकर आश्चर्य होगा कि मास्टर निरंजन जी योग क्रियाओं में भी दक्ष हैं। आपने विगत 16 वर्ष से अन्न त्याग रखा है और संभवतः 14 वर्ष से किसी भी प्रकार से नमक का भी त्याग कर रखा है। प्रतिदिन सुबह शाम 4-5 किलोमीटर की रेस और ध्यान आपकी दिनचर्या है। 

अ कीर्ति वर्द्धन
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ