विकास की बलि....

विकास की बलि....

केंद्र में मोदी सरकार और बिहार में नीतीश सरकार विकास के नाम पर अनेक धरोहर इमारतों को तोड़ चुकी है और कइयों को तोड़ने की योजना बना रही है।
मालूम हो कि कारगिल चौक से लेकर NIT मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उसी के लिए इन इमारतों को तोड़ा जाना है। जबकि वस्तुस्थिति यह है कि अशोक राजपथ पर यहां के बाद ही सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना होता है।
 इस कड़ी में ताज़ा हमला अशोक राजपथ स्थित विश्व प्रसिद्ध ख़ुदाबख़्श ओरिएण्टल पब्लिक लाइब्रेरी के कर्ज़न रीडिंग रूम सहित यंग मेंस इंस्टिट्यूट और PMCH के कुछ हेरिटेज इमारतों पर हो रहा है। 
विगत वर्षों में विकास के नाम पर पटना में कई धरोहर इमारतों को तोड़ा गया है। ये सभी ऐतिहासिक इमारतें रही हैं। विकास के नाम पर इतिहास को मिटाना कहां तक उचित है, यह शहर की जनता ही बताए। 
हमें शहर के इतिहास को नष्ट होने से बचाने के लिए आगे आना होगा। 
महासचिव 
पटना जिला सुधार समिति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ