उप महापौर के आकस्मिक निधन से भाजपा में शोक की लहर जिलाध्यक्ष ने पार्टी का झंडा अर्पितकर दी अंतिम विदाई
हजारीबाग से हमारे संवाददाता भावेश मिश्र की खास रिपोर्ट
हजारीबाग नगर निगम के डिप्टी मेयर सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार लाल का मंगलवार को देर रात् आकस्मिक निधन हो जाने से हजारीबाग भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी। स्वर्गीय लाल के सीने में अचानक तेज दर्द उठा । परिजनों ने उन्हें आरोगयम अस्पताल ले गये ।लेकिंन जब तक डॉक्टर कुछ कर पाते सबों को अलविदा करते हुए वे दुनिया छोड़ गए।वर्ष 2018 के नगर निगम चुनाव में स्वर्गीय लाल भाजपा से डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाये गए और चुनाव जीतकर हजारीबाग नगर निगम के डिप्टी मेयर बने थे। राजकुमार लाल जी लाइंस क्लब,रोटरी क्लब,बड़ा बाज़ार दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति, पूर्व रामनवमी महासमिति अध्यक्ष सहित कई सामाजिक संगठन से जुड़कर समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे।राजकुमार लाल को उनके इकलौते पुत्र अभिषेक राज ने मुखाग्नि दी।इस मौके पर सांसद जयंत सिन्हा बिधायक मनीष जायसवाल , जिलाध्यक्ष अशोक यादव,रौशन कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने कंधा दिया। नम आंखों से सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं सहित समाज के लोगो ने मुक्ति धाम जाकर स्वर्गीय लाल को अंतिम विदाई दी।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद यसवंत सिन्हा,हज़ारीबाग़ डी.डी. सी अभय कुमार सिन्हा,बरकट्ठा विधायक अमित यादव,बड़कागाँव विधायक अम्बा प्रसाद,सिमरिया विधायक किशुन दास,बरही विधायक अकेला यादव,पूर्व बड़कागाँव विधायक लोकनाथ महतो,पूर्व बरकट्ठा विधायक जानकी प्रसाद यादव,नगर निगम मेयर रौशनी तिर्की,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव,काली साव,क्यूम अहमद,भैय्या बाँके बिहारी,सुरेंद्र सिन्हा,सुनील सिन्हा,अनिल मिश्रा,बटेस्वर मेहता,शंकर गुप्ता,टुन्नू गोप,भैय्या अभिमन्यु प्रसाद,राजेश गुप्ता,बिनोद झुनझुनवाला,दामोदर सिंह,उमा पाठक,विवेकानंद सिंह,भानुमति पासवान,सुनील मेहता,नंदलाल मेहता,सुनील साहू,उदय नारायण भान सिंह,कवीन्द्र यादव,रणधीर पांडेय,रीतलाल यादव,बबन गुप्ता,विवेक बरियार,कुँवर मनोज सिंह,प्रफुल्ल सिंह,अनुपम सिन्हा,नारद पाण्डेय,पूर्व मेयर अंजलि देवी,जिप सदस्य कुमकुम देवी,मुन्ना सिंह चानो,प्रदीप प्रसाद,दीपक नाथ सहाय,शिवपाल यादव,अनूप भाई वर्मा,अंबिका सिंह,गणेश यादव,रेणुका कुमारी,ज्योत्सना देवी,सत्यभामा देवी,विकाश सिन्हा,महेश तिग्गा,तनवीर अहमद,आंनद देव,विवेक सिंह,हर्ष अजमेरा,विवेक भूषण, जीतू जैन,कृष्णा सिन्हा,सुरेश सिन्हा,महेंद्र राम बिहारी,जदयू मिथलेश सिंह,जेएमएम से कमल नयन सिंह,दिलीप वर्मा,आजसू विकाश राणा,सी.पी.आई से गणेश सीटू,मनोज गुप्ता कॉंग्रेस, दिनेश सिंह राठौर,दिनेश प्रसाद,सुमन कुमार पप्पू,खोखा सिंह,मरियम टुड्डू,प्रियंवदा सिन्हा,स्वेता सिन्हा,सांसद/विधायक/नगर निगम कार्यालय के सभी कर्मचारी गण सभी प्रेस/मीडिया के साथी,डॉ हीरालाल साहा,टीपू जैन,ऋषि शर्मा,मंजीत सिंह कालरा,पुरुषोत्तम पांडेय,बिक्की शर्मा,रंजीत सिन्हा, सुरेश प्रसाद,भैय्या नितेश,ओमप्रकाश गुप्ता,अजय साहू,विजय सिंह,विजय वर्मा,सुधीर यादव पिक्कू पूर्व रामनवमी महसमिति अध्यक्ष,राजेश यादव रामनवमी महसमिति अध्यक्ष, शशि भूषण केशरी पूर्व रामनवमी महसमिति अध्यक्ष,पवन कुमार गुप्ता,राजू मेहता,बिना मिश्रा,स्वेता राणा,ज्योति सिन्हा गुड्डू,प्रमोद सिंह,बलेस्वर मेहता,बद्री नारायण सिंह,अजय राणा,राजेश गोस्वामी सहित सभी वर्तमान वार्ड पार्षद एवं पूर्व वार्ड पार्षद/सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी गण सभी सांसद/विधायक प्रतिनिधि/सभी भाजपा जिला के पदाधिकारि गण सहित मुहल्ले वासी/नगर वासी एवं शहर के गण्यमान्य लोग सभी प्रमुख राजनीति दलों के लोग/सभी जनप्रतिनिधियों सहित हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। ये जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया ।।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com