Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिले पूजनीय सरसंघचालक

संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिले पूजनीय सरसंघचालक

पटना, 10 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प.पू. सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत ने आज संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठकों की। पहले सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। दूसरे सत्र में संघ की प्रेरणा से चलने वाली गतिविधियों यथा पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सदभाव, ग्राम विकास, गो विकास व संवर्द्धन; के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
पूजनीय सरसंघचालक जी ने पर्यावरण के उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सन्नद्ध हो जायें। इसके लिए उन्होंने कुछ कार्यों को विशेष रूप से करने की महत्ता बताई। जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर एवं सिर्फ एक बार उपयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक के उपयोग को छोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम अपने घरों में हरियाली बढ़ाने के बारे में नियमित विचार करें। छोटे-छोटे गमलों में भी पौधें लगायें। आस-पास के पौधों एवं वृक्षों के संवर्द्धन पर भी ध्यान दें।
प्रांत कार्यकारिणी के बैठक में पांचजन्य एवं आॅर्गेनाइजर के राम मंदिर से संबंधित विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। क्षेत्र स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख मा. नरेन्द्र ठाकुर, संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के सह क्षेत्र संघचालक मा. देवव्रत पाहन, क्षेत्र प्रचारक मा. रामदत्त चक्रधर, क्षेत्र कार्यवाह मा. मोहन सिंह एवं सह क्षेत्र प्रचारक मा. रामनवमी प्रसाद ने विशेषांक का लोकार्पण किया।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ