Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 11 - फरवरी - 2021, गुरूवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

आज 11 - फरवरी - 2021, गुरूवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?

दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

पंचांग  11 - फरवरी - 2021, गुरूवार

तिथि                अमावस्या              रात्रि  11:48:26

नक्षत्र                श्रवण                    दिन  01:29:44

करण :              चतुष्पाद                12:50:49

                       नाग                     24:37:12

पक्ष                  कृष्ण

योग                 वरियान                27:31:54

वार                 गुरूवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:28:14

चन्द्रोदय                                      चन्द्रोदय नहीं

चन्द्र राशि                                    मकर - 26:11:13 तक

सूर्यास्त                                        05:32:09

चन्द्रास्त                                       17:42:59

ऋतु                                            शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     11:04:50

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   पौष  

मास पूर्णिमांत                                माघ  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           12:13:26 - 12:57:45

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  10:44:47 - 11:29:07

                                             15:10:43 - 15:55:03

                  कंटक                     15:10:43 - 15:55:03

               यमघण्ट                    07:47:30 - 08:31:49

               राहु काल                  13:58:42 - 15:21:48

               कुलिक                      10:44:47 - 11:29:07

               कालवेला या अर्द्धयाम  16:39:22 - 17:23:41

               यमगण्ड                    07:03:11 - 08:26:17

                गुलिक काल              09:49:23 - 11:12:29

               दिशा शूल                  दक्षिण

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल 

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

विशेष ~

स्नान-दान की अमावस्यामौनी अमावस्या, त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा)।

 आज का दैनिक राशिफल 11 - फरवरी - 2021, गुरूवार

1.    

मेष (Aries):

आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन कर पाएंगे। मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में कमी दिखेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। धन का खर्च होगा।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  8

2.    

वृषभ (Tauras):

आप हर तरह के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यावसाय में भी यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  5

3.    

मिथुन (Gemini):

स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव आएगा। व्यवसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी की अप्रसन्नता से आप बेचैन रहेंगे। धन का खर्च अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी। कार्य में सफलता दिखने पर मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य संपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धन की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

4.    

कर्क (Cancer):

मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध को वश में रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की तंगी रहेगी। मध्याहन के बाद शारीरिक शारीरिक-मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलें। वाद-विवाद या चर्चा में न उतरने की सलाह है।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

5.    

सिंह (Leo):

आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद मना सकेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएंगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

6.    

कन्या (Virgo):

कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं, इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

7.    

तुला (Libra):

लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के बारे में सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  1

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आज आप जिद्दी स्वभाव छोड़ दें। भावुकता पर संयम रखें। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरुआत न करें। बौद्धिक और तार्किक कार्य करें। पेट संबंधित बीमारीओं से सावधान रहें। यात्रा-प्रवास टालें।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  8

9.    

धनु (Sagittarius):

आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा होगी। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के सामने जीत मिलेगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है। मध्याहन के बाद अधिक संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

10.       

मकर (Capricorn):

धार्मिक कार्यो में आज खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखें। परिजनों से मनदुःख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों-स्वजनों से हुई भेंट से मन आनंदित होगा। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

11.       

कुंभ (Aquarius):

गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक खर्च से संभलकर चलें। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। किए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आपका मन निराश न हो जाए इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में विघ्न आ सकता है।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

12.       

मीन (Pisces):

किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार और वाद-विवाद न करें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखें। स्वजनों के साथ मनःदुख होने के प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव करेगा। मित्रों से उपहार मिलेगा। परिजनों से सुख मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ