Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गरीब छात्र सत्यम कुमार की शिक्षा का जिम्मा उठाकर भू‍मिहार महिला समाज ने पेश की मिसाल

गरीब छात्र सत्यम कुमार की शिक्षा का जिम्मा उठाकर भू‍मिहार महिला समाज ने पेश की मिसाल

पटना। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भू‍मिहार महिला समाज ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था ने आर.सी. सेंट्रल स्कूल, एजी कॉलोनी के सामान्य वर्ग से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र सत्यम कुमार की पूरी स्कूली शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर आयोजित एक सादे लेकिन भावनात्मक कार्यक्रम में भू‍मिहार महिला समाज की अध्यक्षा प्रीति प्रिया के साथ संस्था की सक्रिय सदस्य भावना भूषण, अनीता राय, अंकिता गौतम और सिद्धार्थ गौतम उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार मिश्र ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

कार्यक्रम में छात्र सत्यम कुमार के माता-पिता रेखा देवी एवं कौशल कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान भावुक होते हुए छात्र के पिता कौशल कुमार ने कहा कि वे सामान्य वर्ग से आने वाले एक गरीब व्यक्ति हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे अपने बच्चे की शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पाता, लेकिन भू‍मिहार महिला समाज ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उनके बेटे की शिक्षा का जिम्मा उठाया, जिसके लिए वे संस्था के प्रति आजीवन आभारी रहेंगे।

संस्था की अध्यक्षा प्रीति प्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बताया कि भू‍मिहार महिला समाज का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि उन प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाना भी है जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल एक बच्चे के भविष्य को संवारती है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा भी तय करती है। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से भी ऐसे प्रयासों में आगे आने की अपील की।यह पहल न केवल एक जरूरतमंद परिवार के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि समाज के सामने यह संदेश भी देती है कि यदि सामूहिक प्रयास किया जाए तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ