समदा बाजार स्थित एक रेडिमेड वस्त्रालय में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की देर रात छप्पर के ऊपर से खपरेल हटाकर हजारों रुपए की जिंस, पैंट, शर्ट आदि रेडिमेड कपड़े व नकदी की चोरी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार को दुकानदार को तब हुई जब वह अपनी दुकान खोलने गया। इसकी सूचना सौरबाजार थाना की पुलिस को दी गई।
मौके पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ने कहा है कि अन्य दिनों की तरह मंगलवार की देर रात को दुकान बन्द कर अपने घर चला गया था। सुबह में जब दुकान खोला तो दुकान के अन्दर में कपड़ा बिखड़ा पड़ा था। हालांकि चोरों ने छप्पर के ऊपर में खपरेल हटा कर अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/theft-of-a-shed-in-a-red-colored-shop-removed-in-the-samada-bazaar-128096733.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews