घोड़दौर के वार्ड 15 में जिला से आए जिला योजना पदाधिकारी शक्ति रंजन एवं कनीय अभियंता नवीन कुमार के पहुंचते ही वार्ड 15 के राम टोला में घटिया नाला निर्माण को लेकर राम टोला के लोगों ने पदाधिकारी के सामने वार्ड सदस्य एवं सचिव के विरुद्ध जमकर हंगामा करने लगे। साथ ही वार्ड सदस्य एवं सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।
वही हंगामा कर रहे झालेन्द्र राम, छोटकन राम, माणिक राम, महेश्वर राम, अजेंद्र राम, उमेश राम, लक्ष्मी राम, सुखदेव राम, कामो राम, विष्णुदेव राम सहित कई लोगों ने कहा कि जिस जगह नाला का निर्माण कराया गया वहां पहले सड़क थी जिसको तोड़ कर नाला बनाया गया। फिर भी निर्माण के कुछ ही महीनों के बाद नाला का ऊपरी हिस्सा टूटकर गिर गया। जो हमलोगों का मुख्य रास्ता है जो आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही इस नाला में जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।
वहीं जांच करने आए पदाधिकारी ने नाला की जांच की जिसमें 540 फीट की जगह 440 फीट का ही निर्माण कर रुपए की निकासी कर ली गयी। पदाधिकारी ने बताया कि इस वार्ड में कई योजना का काम आधा-अधूरा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/uproar-in-front-of-the-officer-for-constructing-a-poor-drain-in-ram-tola-128096735.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews