सेवा से बड़ा सम्मान नहीं होता

जिसमें जोश है जुनून है कुछ कर गुजरने का,
जमाना उसके साथ होता है उसका जोश बढ़ाने को।
मुर्दे भी खड़े होते हैं अपना अस्तित्व बचाने को,
जो कायर होता है वह दुश्मन के आगे झुक जाता है ।
मतभेद हर घर में होता है हर समाज में होता है ,
पर पृथकता में रहें मिलजुल कर यह उद्देश्य होता है।
बिना मतलब किसी के हृदय को यूंही गोदा नहीं करते,
जहां प्रेम का धार बहता हो वहां तू आ नहीं सकता।
जिस समाज में रहते हों गरीब अनपढ़ और गवार ,
मिलकर चलना सभी के साथ मेरा उद्देश्य होता है ।
हम समाज सेवा का शपथ लिए हैं जानते सब हैं,
मगर जो समाज का द्रोही होता उसे पूजा नहीं जाता।
कोई जगह नहीं है ऐसा जहां विवाद नहीं होता,
लड़ाई वही करते हैं जिन्हें कुछ करना काम नहीं होता ।
कुछ लोग झूठी शान के खातिर परेशान होते हैं,
पर सेवा से बड़ा कोई दुनिया में सम्मान नहीं होता।
🙏🙏
✍️ डॉ रवि शंकर मिश्र "राकेश "
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews