Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बालू की जगह मिट्‌टी डालकर पार्किंग स्थल पर लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक

नगर परिषद द्वारा स्थानीय व्यवहार न्यायालय के सामने सड़क किनारे बनाए जाने वाले पार्किंग स्थल पर पेवर ब्लॉक के नीचे बालू की जगह मिट्‌टी डालकर समतल किया जा रहा है। पेवर ब्लॉक भी निम्न क्वालिटी का भंडारण कर रखा गया है। विभाग की मानें तो कुछ ही दूरी में किए जाने वाले कार्य के लिए प्राक्कलित राशि 15 लाख 72 हजार है।

समाहरणालय रोड किनारे न्यायालय भवन के सामने बनने वाले पार्किंग स्थल पर नगर परिषद के जेसीबी मशीन से मिट्‌टी का समतलीकरण किया जा रहा था। कार्य स्थल पर विभाग का कोई जेई मौजूद नहीं था। जेसीबी चालक ने पूछने पर बताया कि गुड्‌डु यादव ने मिट्‌टी मिलाने के लिए भेजा है।

बीते दिनों नगर परिषद द्वारा कई योजनाओं को हरी झंडी दी गई है। जिनमें लगभग 15 लाख 72 हजार की लागत से न्यायालय भवन के सामने पेवर ब्लॉक लगाकर पार्किंग बनाई जाने की योजना भी शामिल है। नप के एक कनीय अभियंता उपेन्द्र कुमार ने बताया कि सिद्धि विनायक कंपनी को ठेका दिया गया है। उनके प्रोपराइटर अंशु कुमार को संवेदक के रूप में नियुक्त किया गया है। नगर परिषद में नियुक्त बुडको के जेई उपेंद्र कुमार ने बताया मिट्‌टी पर ही पेवर ब्लॉक को लगाना अनुचित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/paver-block-being-installed-on-the-parking-lot-by-replacing-soil-with-soil-128096751.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ