Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अभियान ठप होते अतिक्रमणकारियों ने फिर जमाया कब्जा, हर जगह पहले की तरह सज गई हैं दुकानें

शहर में अतिक्रमणकारियों के सामने प्रशासन बेबस है। हर बार की तरह इस बार भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सड़काें पर फिर से अतिक्रमण हाे गया। करीब एक माह तक चले अभियान के रुकते ही अतिक्रमणकारी अपनी पहले वाली जगह पर काबिज हाे गए। मोतीझील फ्लाईओवर के नीचे हो या जीरोमाइल चौराहा। चांदनी चौक हाईवे पर अवैध कब्जा हो या अखाड़ाघाट पुल के निकट झुग्गी झोपड़ी का मामला। बुधवार को दैनिक भास्कर टीम ने जब रियलिटी चेक किया, ताे सब कुछ अभियान के पहले जैसा दिखा।
चांदनी चौक टू गोबरसही हाईवे
चांदनी चौक से गोबरसही तक पिछले माह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार के नेतृत्व में जिला परिवहन अधिकारी, एनएचएआई की टीम व क्यूआरटी ने लगातार 5 दिनों तक अवैध कब्जा हटवाया। इस दौरान कई चहारदीवारी व एनएचएआई की जमीन में बनी सीढ़ी तक को तोड़ा गया। सर्विस लेन पर कब्जा जमाए बस-ट्रक मालिकों से जुर्माना वसूला गया। एनएचएआई की जमीन काे कब्जा कर बालू-सीमेंट व मार्बल बेच रहे कारोबारियों से सरकारी दर पर किराया वसूल करना था।
वर्तमान स्थिति: अभियान के दाैरान बालू-सीमेंट व मार्बल कारोबारियों से जुर्माना वसूली का प्रशासन ने फैसला लिया था। लेकिन, अब तक जुर्माना को लेकर एनएचएआई की ओर से जिला प्रशासन काे कोई प्रस्ताव तक नहीं दिया गया है। फिर से सर्विस लेन पर बस, ट्रक व ऑटो का कब्जा है। बीबीगंज में जिस फुटपाथ से झोपड़ी को हटा दिया गया था, फिर से उसका निर्माण शुरू हो गया है। मापी कर जिन अतिक्रमणकारियों को अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश दिया गया था उसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

अखाड़ाघाट पुल : पुलिस चौकी के सामने फिर पहले जैसा हाल

अखाड़ाघाट पुल पर बार-बार जाम की जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने काफी सख्ती के साथ अभियान चलाया। सिकंदरपुर मोड़ से अखाड़ाघाट पुल तक अतिक्रमण हटाया गया। दो दर्जन से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों को अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम ने तोड़ दिया। कई जगह जुर्माना की वसूली हुई। पुल के पास खुले में चिकन, मटन बेचने वालों की गुमटियां तोड़ दी गई थीं।
वर्तमान स्थिति: सिकंदरपुर स्थित पुलिस ओपी के सामने फिर से मुरब्बे की दुकान हो या चिकन, मटन की झुग्गी-झोपड़ियां। सब पहले की तरह खड़े कर लिए गए हैं।अखाड़ाघाट पुल के निकट सब्जी से मछलियां तक सब कुछ पहले की तरह ही रोड पर बिकनी शुरू हो गई हैं। अखाड़ाघाट पुल के निकट जाम की वही स्थिति फिर से बनती जा रही है।

मोतीझील फ्लाईओवर के नीचे फिर से सज गईं दुकानें
मोतीझील फ्लाईओवर के नीचे निगम की टीम ने 3 बार अतिक्रमण हटाया। फुटपाथी दुकानदारों को वहां से खदेड़ दिया गया। कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। ताकि, फिर अतिक्रमण न करें। नगर निगम की तब प्लानिंग थी फ्लाईओवर के नीचे मोतीझील और कल्याणी में मार्केटिंग करने वाले ग्राहकों व दुकानदारों की गाड़ी पार्किंग हो सके इसके लिए पार्किंग स्पॉट बनाने की।

वर्तमान स्थिति: यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहा है। हर बार हटाए जाने के अगले दिन ही दुकानें सज जाती हैं। हद तो यह कि टाउन डीएसपी व टाउन थाना की ठीक नाक के नीचे अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है। रेडीमेड कपड़े, चाट-मसाल डोसा के ठेले, टेबल पर मोबाइल कवर से लेकर सिम तक बेचे जा रहे। फ्लाईओवर के नीचे 90 प्रतिशत तक तक अतिक्रमणकारियों ने फिर से कब्जा जमा लिया है।

जीरोमाइल-मेडिकल गेट पर ऑटो चालकों की मनमानी जारी
प्रशासन ने जीरो माइल चौराहा को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाकर फुटपाथी दुकानदारों व ऑटो चालकों को हटा दिया। उसके बाद सड़क काफी चौड़ी हो गई। एसकेएमसीएच में अतिक्रमण हटाने के दौरान एसकेएमसीएच कैंप प्रभारी पर खौलता पानी चाय दुकानदार ने फेंक दिया। पुलिस ऑफिसर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लेकिन, अतिक्रमण अब भी है।

वर्तमान स्थिति: जीरोमाइल चौराहे पर फिर से ऑटो चालकों ने कब्जा जमा रखा है। जीरोमाइल से एसकेएमसीएच जाना हो या दरभंगा रोड। बिना ट्रैफिक में फंसे अब भी आपकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती। जीरो माइल चौराहा फिर से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। एसकेएमसीएच गेट के सामने फल दुकान से लेकर ठेला पर पहले की तरह सत्तू बिक रहा है।

हम इतनी बार अतिक्रमण हटाएंगे कि वे अतिक्रमण करना भूल जाएंगे। सरकारी दर पर किराया वसूलने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव देना था ,जो अब तक नहीं मिला है। जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त हुआ है।अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। -डॉ कुंदन कुमार, एसडीओ पूर्वी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाईवे पर चांदनी चाैक की सर्विस लेन में लगे ट्रक समेत अन्य वाहन।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/the-encroachers-again-took-over-as-the-campaign-came-to-a-standstill-shops-are-decorated-everywhere-as-before-128096755.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ