बिहार भवन की नई वेबसाइट का लोकार्पण
- स्थानिक आयुक्त श्रीमती पलका साहनी ने किया वेबसाइट का उद्घाटन
- लोग एक ही स्थान पर सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
- यह पहल तंत्र की जनोपयोगिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में मदद करेगीः स्थानिक आयुक्त
इस वेबसाइट में एक ही जगह पर सभी प्रासंगिक सूचना उपलब्ध है। इसमें ‘बिहार लोक सेवाओं का अधिकार‘ (RTPS) शामिल है जिसकी मदद से बिहार के निवासी विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही यह वेबसाइट बिहार भवन और बिहार निवास में ठहरने वाले आगंतुकों के लिए ‘ऑनलाइन कक्ष आरक्षण’ की सुविधा भी प्रदान करती है। इस वेबसाइट के माध्यम से कला एवं
संस्कृति, खेल और मनोरंजन से जुडी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्रीमती साहनी ने कहा, ‘‘इस वेबसाइट से आम जनता बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कैबिनेट निर्णयों, कार्यक्रमों और नीतियों, परिपत्रों आदि की अद्यतन जानकारी और अधिसूचना प्राप्त कर सकती है। वेबसाइट पर ‘मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष‘ के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। वेबसाइट पर आगंतुक बिहार पर्यटन स्थल का विवरण, अंबापाली बिहार एम्पोरियम में उपलब्ध हथकरघा और हस्तशिल्पों की सूची, न्यूजलेटर और ई-पत्रिका भी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल तंत्र की जनोपयोगिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में मदद करेगी।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews