आज 22 - जनवरी - 2021, शुक्रवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?
दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
श्री गणेशाय
नम:
पंचांग 22 - जनवरी - 2021, शुक्रवार
तिथि नवमी 05:38:07
नक्षत्र भरणी सायं 06:06:12
करण : कौलव 18:30:43
पक्ष शुक्ल
योग शुभ 21:17:31
वार शुक्रवार
सूर्य व
चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:39:45
चन्द्रोदय 12:46:00
चन्द्र
राशि मेष - 25:25:01 तक
सूर्यास्त 05:21:40
चन्द्रास्त 26:19:59
ऋतु शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1942 शार्वरी
कलि
सम्वत 5122
दिन काल 10:37:59
विक्रम
सम्वत 2077
मास
अमांत पौष
मास
पूर्णिमांत पौष
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित 12:11:32 - 12:54:04
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त
: 09:21:24 -
10:03:56
12:54:04 - 13:36:36
कंटक 13:36:36 -
14:19:08
यमघण्ट 16:26:44 -
17:09:16
राहु काल 11:13:02 -
12:32:47
कुलिक 09:21:24 -
10:03:56
कालवेला
या अर्द्धयाम 15:01:40
- 15:44:12
यमगण्ड 15:12:17 -
16:32:02
गुलिक
काल 08:33:32 -
09:53:17
दिशा
शूल पश्चिम
चन्द्रबल और
ताराबल
|
ताराबल |
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद |
|
चन्द्रबल |
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ |
|
|
|
आज का दैनिक राशिफल 22 - जनवरी - 2021,
शुक्रवार
|
1. |
मेष (Aries): |
आज आपका दिन मिश्रफलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की
प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में शीघ्र बदलाव
आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। आज नौकरी एवं
व्यवसाय में आपको स्पर्द्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। किसी निश्चित
लक्ष्य के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को
आज वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 |
|
2. |
वृषभ (Tauras): |
हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप आज गंवा
सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित
निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है।
वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना है। आज आप
वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
|
3. |
मिथुन (Gemini): |
आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से
होगी। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर
वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च
पर संयम रखें। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना देते हैं।
किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
|
4. |
कर्क (Cancer): |
आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय
पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ
अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगड़े, मारामारी से दूर रहने की सूचना देते हैं। मुसीबतों का
तत्काल निवारण करें। अविचारी वर्तन से दूर रहना हितकर रहेगा। आरोग्य एवं धन हानि
की संभावना है। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
|
5. |
सिंह (Leo): |
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। फिर भी दुविधापूर्ण
मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गंवा देंगे। आपका मन विचारों में खोया
रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ
भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के
योग हैं। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 |
|
6. |
कन्या (Virgo): |
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। नए कार्यों का आयोजन
आज सफल होगा। व्यापारी तथा वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति
की संभावना अधिक है। ऊपरी अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में
आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरस्ती रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार
से लाभ होगा। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य
रहेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
|
7. |
तुला (Libra): |
आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए
कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल पर जाने का
मौका मिलेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहते मित्र या स्नेहीजनों
के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य संभालना होगा। संतानों के विषय में दुविधा रहेगी।
विरोधियों के साथ गहन चर्चा में न उतरने की सूचना देते हैं। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
|
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह आपको देते है। नए
कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर
रहें। राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह
देते हैं। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च
होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की अराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 |
|
9. |
धनु (Sagittarius): |
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद के साथ व्यतीत होगा, ऐसा प्रतीत होता है। आज आप मनोरंजन की दुनिया की सैर
करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन तथा वस्त्र-परिधान आज के दिन की विशेषता
रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो
सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय
होगा। भागीदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख
प्राप्त होगा। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
|
10. |
मकर (Capricorn): |
आपके व्यापार में आज विस्तार हो सकता है, ऐसा प्रतीत होता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन
के लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक
कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त
होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। विदेश के साथ व्यापार बढ़ेगा।
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
|
11. |
कुंभ (Aquarius): |
आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सूचना देते हैं।
आज आपके विचारों में शीघ्र ही बदलाव आएंगे। महिलाओं के लिए अपनी वाणी पर संयम
रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता
रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है।
बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट
से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
|
12. |
मीन (Pisces): |
आज का दिन अरुचिकर घटनाओं के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा।
घर में परिवारवालों के साथ वाद-विवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा।
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। महिलाओं
के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। नौकरी करने
वालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews