Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्ट - एस के सिंह
जिला - पटना
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर नौबतपुर के द्वारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" मंत्र के उदगाता  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कन्या भारती के अध्यक्ष नेहा कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बहुत ही उल्लासपूर्ण वातावरण में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की आकर्षक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहा। वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ