दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
श्री गणेशाय
नम:
पंचांग 24 - जनवरी - 2021, रविवार
तिथि एकादशी रात्रि 09:28:10
नक्षत्र रोहिणी रात्रि 10:57:02
करण : वणिज 10:02:34
विष्टि 22:59:32
पक्ष शुक्ल
योग ब्रह्म 22:27:50
वार रविवार
सूर्य व
चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:38:55
चन्द्रोदय 13:58:59
चन्द्र
राशि वृषभ
सूर्यास्त 05:22:50
चन्द्रास्त 28:11:00
ऋतु शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1942 शार्वरी
कलि
सम्वत 5122
दिन काल 10:40:18
विक्रम
सम्वत 2077
मास
अमांत पौष
मास
पूर्णिमांत पौष
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित 12:11:58 - 12:54:39
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त
: 16:28:05 -
17:10:46
कंटक 10:46:35 -
11:29:17
यमघण्ट 13:37:20 -
14:20:01
राहु काल 16:33:25 -
17:53:28
कुलिक 16:28:05 -
17:10:46
कालवेला
या अर्द्धयाम 12:11:58
- 12:54:39
यमगण्ड 12:33:19 -
13:53:21
गुलिक
काल 15:13:23 -
16:33:25
दिशा
शूल पश्चिम
चन्द्रबल और
ताराबल
|
ताराबल |
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद |
|
चन्द्रबल |
वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन |
|
विशेष ~ |
पुत्रदा
एकादशी व्रत (सभी के लिए), श्रवणा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन |
आज का दैनिक राशिफल 24 - जनवरी - 2021,
रविवार
|
1. |
मेष (Aries): |
आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। किसी भी बात से
आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के
स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्योपार्जन करनेवालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है।
संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपके
स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। पानी से दूर रहने का प्रयत्न करें।
आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 |
|
2. |
वृषभ (Tauras): |
आज आपकी चिंता कम होगी और उत्साह बढेगा। मन प्रफुल्लित
रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। साहित्य लेखन में
किसी रचना का सृजन करेंगे। आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है। घर में परिवारजन
विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है।
कौटुंबिक तथा आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 |
|
3. |
मिथुन (Gemini): |
आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे।
निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ
और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा। शुभेच्छकों तथा मित्रों से मुलाकात का
प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा।
सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
|
4. |
कर्क (Cancer): |
आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों
दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी।
उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक
प्रवास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और
संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 |
|
5. |
सिंह (Leo): |
आज आपको अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह देते
हैं। आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को
टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा। विदेश से समाचार मिलने की
संभावना है। असंयमित वर्तन न करें। आज अधिक व्यय होगा। भ्रांतियों को दूर रखें। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 |
|
6. |
कन्या (Virgo): |
आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का
दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ
मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी रमणीय
स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्य जीवन में
सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। लाभ मिलेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
|
7. |
तुला (Libra): |
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में
सानुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे।
पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया
रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम
वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सहकारी कार्यों में
सफलता प्राप्त होगी। शुभ रंग = उजला शुभ अंक = 4 |
|
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, ऐसा प्रतीत होता है। व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान
से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से
वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। ऊपरी अधिकारीयों का वर्तन नकारात्मक
रहेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। राजकीय प्रश्न खडे होंगे। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 |
|
9. |
धनु (Sagittarius): |
आज के दिन आपको अत्यंत सावधानीपूर्वक रहने की सलाह देते हैं। आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के
उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति
व्याकुल रहेगी। वाणी एवं वर्तन में संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है।
निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों
से दूर रहें। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 |
|
10. |
मकर (Capricorn): |
विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तृतीकरण होगा और
उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज से आय बढेगी। धन लाभ का प्रबल योग है। संतान के
अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारो में कुछ
दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलनाजुलना होगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन तथा सम्मान प्राप्त होंगे। नए वस्त्रों की खरीदी के
योग हैं। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
|
11. |
कुंभ (Aquarius): |
कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किये गए कार्यों
की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी। परिवारजनों के
साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित
रहेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक
कार्य संपन्न कर सकेंगे । कार्य के सम्बंध में धन का व्यय होगा। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 |
|
12. |
मीन (Pisces): |
आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे, ऐसा प्रतीत होता है। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा
प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव
में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह देते है। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews