खुसरूपुर में 118 मामले का निपटारा I
खुसरूपुर में आयोजित दिव्यांगजन शिविर में भाग लेने पहुंचे निःशक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार।खुसरूपुर से कन्हैया पांडेेय की खास रिपोर्ट I
खुसरूपुर/ संवाददाता | खुसरूपुर में आयोजित दिव्यांगजन शिविर में भाग लेने पहुंचे निःशक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार।आयुक्त ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का उदघाटन किया।इस अवसर पर बीडीओ आंनद कुमार ने बुके प्रदान कर आयुक्त महोदय का स्वागत किया।खुसरूपुर प्रखंड में शनिवार को आयोजित दिव्यांगजन शिविर में भाग लेने को उमड़ी भीड़।घने कुहासे व ठंड की परवाह किये बगैर दिव्यांगजन निबंधन के लिए कतारबद्ध हैं।शिविर में दिव्यांगजनों के लिए पीएचसी के चिकित्साकर्मी, मनरेगा,कृषि की भी टीम सेवा मुहैया कराने को ततपर रहा। बिहार राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार ने चलंत न्यायालय में 118 मामले की सुनवाई कर निपटाया तथा आवास साहयक को हड़काया की पैसा पर गलत लोगो दिया आवास तो जाना होगा जेल । उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को हर सरकारी सुविधा का लाभ मिले कोताही बरतने बाले अधिकारी कर्मचारी नपेंगे । सर्कधिक मामला राशनकार्ड, पेंशन और आवास से जुड़ा था । मौके पर विडिओ आंनद प्रकाश, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, मौजूद थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews