Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्यपाल ने ‘गणतंत्र दिवस’ के सुअवसर पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

राज्यपाल ने ‘गणतंत्र दिवस’ के सुअवसर पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

पटना, 25 जनवरी 2021 महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने ‘गणतंत्र दिवस’ की पूर्व संध्या पर सभी बिहारवासियों व भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। 
राज्यपाल ने ‘72वें गणतंत्र दिवस’ के सुअवसर पर सभी बिहारवासियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा है कि भारत एक गौरवशाली सम्प्रभुतासम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सतत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान के माध्यम से राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है, जिसकी बदौलत राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और सामाजिक सद््भावना सुदृढ़ हुई है। राज्यपाल ने ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर स्वतंत्रता-संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों का भी सादर स्मरण किया है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार भाईचारा, प्रेम और पारस्परिक सहयोग के वातावरण में न्याय के साथ विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा। 
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ