Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महामहिम राज्यपाल ने आज गरीबों के बीच कम्बल वितरित किया

महामहिम राज्यपाल ने आज गरीबों के बीच कम्बल वितरित किया

पटना, 25 जनवरी 2021 को महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने आज राजभवन में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, बिहार ब्रांच के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ियों में रहनेवाले कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के लोगों, दिव्यांगों, विधवाओं आदि के बीच शीतलहरी के मद्देनजर कम्बलों का वितरण किया। 
राजभवन में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए आज आयोजित एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम में राज्यपाल ने दर्जनभर गरीब लाभार्थियों के बीच कम्बल वितरित करते हुए रेडक्रास के कम्बल-वितरण के राहत-अभियान की शुरूआत की। उक्त अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रास सोसाइटी को अपनी गतिविधियों को सुदूरवर्ती देहाती क्षेत्रों में गरीब जनता तक ले जाने को कहा।

कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बिहार ब्रांच के चेयरमैन डा॰ बी॰बी॰ सिन्हा ने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी राज्य में बाढ़, अग्निकांड, शीतलहर, भीषण गर्मी आदि हर तरह की आपदाओं से त्रस्त लोगों की सेवाएँ करती है। साथ ही रक्त-अधिकोष (ठसववक ठंदा) की गतिविधियों का भी संचालन काफी बेहतरी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में शीतलहरी से बचाव के लिए रेडक्रास सोसाइटी गरीबों एवं अभिवंचित वर्ग के लोगों में कम्बल-वितरण का काम पूरी मुस्तैदी से कर रही है। रेडक्रास की बिहार ब्रांच शाखा तथा विभिन्न जिलों की शाखाएँ गरीबों, विधवाओं, दिव्यांगों एवं महादलित-दलित समुदायों में तथा झुग्गी-झोपड़ियों आदि में रहनेवाली गरीब जनता के बीच कम्बल-वितरण का काम तत्परता के साथ कर रही है। डा॰ सिन्हा ने बताया कि तत्काल लगभग 8000 कम्बल जिलों में वितरण के लिए भेजे गए हैं।

उक्त कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बिहार ब्रांच के चेयरमैन डा॰ बी॰बी॰ सिन्हा, राज्यपाल के सचिव श्री राबर्ट एल॰ चोंग्थू, रेडक्रास सोसाइटी बिहार ब्रांच के उपाध्यक्ष श्री उदयशंकर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जायसवाल तथा राहत समिति के संयोजक श्री राकेश रंजन सहित राज्यपाल सचिवालय एवं रेडक्राॅस सोसाइटी के वरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ