देवघर गायत्री शक्तिपीठ डाबर ग्राम में विवेकानंद जयंती मनाई गई।

देवघर गायत्री शक्तिपीठ डाबर ग्राम में विवेकानंद जयंती मनाई गई। 

हमारे संवाददाता विकास कुमार सिंह की खास रिपोर्ट 
देवघर में देवघर गायत्री शक्तिपीठ डाबर ग्राम के द्वारा विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई| कार्यक्रम के  मुख्यातिथि श्री प्रोफेसर धर्मेंद्र प्रसाद  ने इस अवसर पर विवेकानंद के कृत्यों की चर्चा की एवं  गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन अवध काफरी, जिला समन्वयक श्री उमाकांत राय ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर अपने - अपने  विचारों को व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका युवाओं का रहा जिसमें रतन भारद्वाज, विकास कुमार सिंह , आशुतोष कुमार झा,साकेत भूषण , हर्ष केशरी,प्रणव , राहुल ,राहुल ठाकुर, साक्षी मिष्टी, अजीत, कृष्णा, दिव्य प्रकाश एवं अन्य युवाओं का सहयोग काफी सराहनीय रहा । संकल्प पत्र आशुतोष झा ने पढ़ा। तथा धन्यवाद ज्ञापन साकेत कुमार ने किया।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ