आज 20 - जनवरी - 2021, बुधवार को क्या है आप की राशी में विशेष ?
दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
श्री गणेशाय
नम:
पंचांग 20 - जनवरी - 2021, बुधवार
तिथि सप्तमी दिन 01:16:21
नक्षत्र रेवती दिन 12:57:18
करण : वणिज 13:16:36
विष्टि 26:32:42
पक्ष शुक्ल
योग सिद्ध 19:29:09
वार बुधवार
सूर्य व
चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:40:51
चन्द्रोदय 11:43:59
चन्द्र
राशि मीन - 12:36:33 तक
सूर्यास्त 05:20:46
चन्द्रास्त 24:33:59
ऋतु शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1942 शार्वरी
कलि
सम्वत 5122
दिन काल 10:35:48
विक्रम
सम्वत 2077
मास
अमांत पौष
मास
पूर्णिमांत पौष
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित कोई नहीं
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त
: 12:11:01 -
12:53:25
कंटक 16:25:21 -
17:07:44
यमघण्ट 09:21:28 -
10:03:52
राहु काल 12:32:13 -
13:51:42
कुलिक 12:11:01 -
12:53:25
कालवेला
या अर्द्धयाम 07:56:42
- 08:39:05
यमगण्ड 08:33:47 -
09:53:16
गुलिक
काल 11:12:44 -
12:32:13
दिशा
शूल उत्तर
चन्द्रबल और
ताराबल
ताराबल |
अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती |
चन्द्रबल |
वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन |
विशेष ~ |
पंचक (पचखा)
समाप्ति दिन 12:57:22 से, अभिजित नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि 02:36:15 से। |
आज का दैनिक राशिफल 20 - जनवरी - 2021,
बुधवार
1. |
मेष (Aries): |
आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की
चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। बाहर का खाना-पीना
टालें। ऑफिस की महिलाकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक और उदासीन
विचार न आने दें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है। शुभ रंग = फीरोजा शुभ अंक : 6 |
2. |
वृषभ (Tauras): |
शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
उत्साह के साथ किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करेंगे। आप कार्य के प्रति
एकाग्र रहेंगे। धन लाभ की संभावना है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा।
अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 |
3. |
मिथुन (Gemini): |
आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें।
परिजनों से अनबन हो सकती है। उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े
नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दुर्घटना और आकस्मिक खर्च के लिए तैयार
रहें। भाषा और व्यवहार में मृदुता कायम रखें। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
4. |
कर्क (Cancer): |
आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ
होगा। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का
अहसास होगा। विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।
पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुख शांति मिलेगी।
धन का सुनियोजित आयोजन कर पाएंगे। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
5. |
सिंह (Leo): |
आपके दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक
संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति हो
सकती है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा।
सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए
समय योग्य है। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 5 |
6. |
कन्या (Virgo): |
आज आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए
समय अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा।
स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल
परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद
होगा। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
7. |
तुला (Libra): |
आपकी वाणी पर संयम रखने को सूचित करते हैं कि सरकार
विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों
से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय
में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भूलकर आनंद-प्रमोद में
खोए रह सकते हैं ऐसा प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने
से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों-स्वजनों
के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 5 |
9. |
धनु (Sagittarius): |
यह महसूस होता है कि आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का
रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य
भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा
और आर्थिक लाभ होगा। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 7 |
10. |
मकर (Capricorn): |
मन के चिंताग्रस्त होने से आप असमंजस में रहेंगे।
स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी
का सामना करना पड़ेगा। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है। उनके आरोग्य की
चिंता रहेगी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सलाह देते हैं कि आज
के दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 |
11. |
कुंभ (Aquarius): |
आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा। मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेगें।
विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के सभी कार्य
अच्छी तरह से संपन्न होंगे। स्त्रियों के सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होगा।
जमीन मकान-वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी बरतें। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 |
12. |
मीन (Pisces): |
अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन उत्तम है। आपकी
सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण
कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल
की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा
में वृद्धि होगी। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 8 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com