Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मंडी से किराना सामान खरीद मधेपुरा लौट रहे शख्स को NH-107 पर अपराधियों ने रोका, लूट का विरोध करने पर मारी गोली

पूर्णिया में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक किराना व्यवसायी को गोली मार दिया। घटना पूर्णिया-सहरसा NH-107 की है, शनिवार देर रात व्यवसायी अरविंद यादव गुलाबबाग मंडी से किराना सामान खरीद कर पिकअप वाहन से मधेपुरा जिला के राजपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया-सहरसा एनएच 107 पर जानकीनगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर रोका और लूटपाट करने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो गोली मार दी और फरार हो गए।

घायल व्यवसायी ने रास्ते में तोड़ा दम

घटना के बाद पिकअप चालक ने सूझबूझ दिखाई और फौरन घायल को लेकर गांव की ओर भागे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को मुरलीगंज अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया। लेकिन, घायल व्यवसायी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

हत्यारे की तलाश में छापेमारी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी SDPO दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। SDPO विभाष कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पूर्णिया, मधेपुरा समेत आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

व्यवसायियों ने की सुरक्षा की मांग

वहीं घटना के बाद इलाके के किराना व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस को रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर गश्ती सही से होती तो शायद यह घटना टल सकती थी। गुलाबबाग मंडी से सामान खरीदारी में अक्सर देर रात लौटना पड़ता है। पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar News Update; Businessman shot dead in Purnia, Crime in Bihar Cities, Bihar news Update


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-news-update-businessman-shot-dead-in-purnia-crime-in-bihar-cities-bihar-news-update-128057314.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ