श्री गणेशाय नम:
दैनिक पंचांग 28 - दिसम्बर - 2020, सोमवार
पंचांग
तिथि चतुर्दशी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र रोहिणी दिन 03:45:12
करण : गर 19:12:43
पक्ष शुक्ल
योग शुभ 16:15:50
वार सोमवार
सूर्य व
चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
·
सूर्योदय 06:47:53
·
चन्द्रोदय 16:04:59
·
चन्द्र
राशि वृषभ - 28:39:27 तक
·
सूर्यास्त 05:13:58
·
चन्द्रास्त 30:22:00
·
ऋतु शिशिर
हिन्दू
मास एवं वर्ष
·
शक सम्वत 1942 शार्वरी
·
कलि
सम्वत 5122
·
दिन काल 10:20:13
·
विक्रम
सम्वत 2077
·
मास
अमांत मार्गशीर्ष
·
मास
पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
अभिजित 12:02:17 - 12:43:37
☀ अशुभ समय
·
दुष्टमुहूर्त 12:43:37 - 13:24:58
·
14:47:40 - 15:29:01
·
कंटक 09:16:53 - 09:58:14
·
यमघण्ट 12:02:17 - 12:43:37
·
राहु काल 08:30:22 - 09:47:54
·
कुलिक 14:47:40 - 15:29:01
·
कालवेला
या अर्द्धयाम 10:39:35 - 11:20:56
·
यमगण्ड 11:05:25 - 12:22:57
·
गुलिक काल 13:40:29 - 14:58:00
☀ दिशा शूल
·
दिशा शूल पूर्व
चन्द्रबल और ताराबल
|
ताराबल |
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद |
|
चन्द्रबल |
वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन |
|
|
|
आज का दैनिक राशिफल 28 - दिसम्बर - 2020, सोमवार
|
1. |
मेष (Aries): |
आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी
हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता
सता सकती है। विद्योपार्जन करने वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है। संपत्ति
संबन्धित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपके स्वाभिमान को
ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण
रहेगा। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
|
2. |
वृषभ (Tauras): |
व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है।
बड़े-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनसे मित्रता
लंबे समय तक रहेगी। संतान की प्रगति से मन खुश होगा। पर्यटन या प्रवास का योग
है। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। धार्मिक कार्यों
के पीछे भी खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलें।
आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 7 |
|
3. |
मिथुन (Gemini): |
व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को
वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा
बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारीयों की
शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। मित्रों से लाभ होगा।
मध्याहन के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग
भी हैं। शुभ रंग = फीरोजा शुभ अंक : 6 |
|
4. |
कर्क (Cancer): |
दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांति से होगा। शारीरिक
रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य
सहयोग नहीं देगा। संतान के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में
स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा।
मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
|
5. |
सिंह (Leo): |
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर
संयम बरतने की और अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह देते हैं। शारीरिक और
मानसिक श्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ होगा।
संतान के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना पड़ेगा।
प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखने का
प्रयास करें। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 |
|
6. |
कन्या (Virgo): |
कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको
यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के
लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा।
व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य
नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। इश्वरभक्ति और आध्यात्मिक
चिंतन मन को शांति प्रदान करेगा। शुभ रंग = फीरोजा शुभ अंक : 6 |
|
7. |
तुला (Libra): |
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप
दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखें। वाणी पर संयम
रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कला की सूझ को प्रदर्शित करने का
अवसर मिलेगा। मनोरंजन के वातावरण में आज आप बहुत आनंदित रहेंगे और इसमें आप के
मित्र और सम्बंधी भी सहयोग देंगे। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 7 |
|
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा।
विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और
आत्मविश्वास से भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष
विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करें। व्यवसाय में
सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 |
|
9. |
धनु (Sagittarius): |
आज सावधानी बरतने के लिए कहते हैं। माता के स्वास्थ्य में
हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक
असर न करे इसका ध्यान रखें। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति
की हानि होगी, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की
ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि
होगी। विद्यार्थीयों के लिए दिन शुभ है। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 |
|
10. |
मकर (Capricorn): |
जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों
के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बनेगा। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध
अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त
होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो
सकता है। व्यवसायियों को चिंता सताएगी। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर
बहुत सोच-विचारकर सही मुहर लगाएं। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
|
11. |
कुंभ (Aquarius): |
अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और
जिह्वा परभी संयम रखना होगा जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और
साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर रहें। मध्याहन के बाद आपके विचारों में
स्थिरता दिखेगी। किसी सृजनात्मक या तो कलात्मक प्रवृत्ति की ओर आप मुड़ेंगे।
परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 2 |
|
12. |
मीन (Pisces): |
आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय
वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ
दिन है। स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। इसलिए वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। परिजनों
के साथ अधिक वाद-विवाद न करने की सलाह देते हैं। खान-पान में भी ध्यान रखें।
नकारात्मक विचारों से खुद को प्रभावित न होने दें। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 8 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews