जैन तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मस्थान के रास्ते में एक युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आाया है। रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। युवक की मौत मौके पर ही हो गई है। घटनास्थल से मृतक का टीवीएस मोपेड बाइक बरामद की गई है।
घटनास्थल पर पहुंचे कई सीनियर अफसर
वारदात के बाद एएसपी, एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। सभी अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/criminals-burnt-youth-near-temple-in-jamui-bihar-crime-news-update-128057306.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews