Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

BPSC परीक्षा केंद्र पर बिना मास्क के ड्यूटी दे रहे कानून का पालन कराने वाले, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं, परीक्षार्थियों ने भी नहीं लगाये हैं मास्क

BPSC की PT के लिए राज्यभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर जगह परीक्षार्थियों की भीड़ है। अकेले पटना में 45 हजार के करीब अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। कोरोना काल में इतनी बड़ी परीक्षा के लिए न तो परीक्षार्थी सतर्क दिख रहे हैं और ना नियम का पालन कराने वाले सख्त। राजधानी के परीक्षा केंद्र का यह हाल है कि TNB कॉलेज में वही पुलिस बिना मास्क के ड्यूटी पर तैनात दिखी, जिनपर कानून का पालन कराने की जिम्मेवारी है।

परीक्षार्थियों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग हवा

पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाईस्कूल में परीक्षार्थियों के बीच नहीं दिख रही सोशल डिस्टेंसिंग।


पटना के परीक्षा केंद्रों पर DM का निर्देश बेअसर दिख रहा है। रविवार को परीक्षा की पूरी अवधि में केन्द्रों के परिसर और बाहर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी रखने, परीक्षा कक्ष एवं अन्य कॉमन क्षेत्र को सैनिटाइज करने और परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थी को कतारबद्ध होकर सामाजिक दूरी बनाते हुए जाने देने का निर्देश दिया। परीक्षा शुरू होने से पहले की स्थिति यह है कि बांकीपुर गर्ल्स हाईस्कूल के गेट पर से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें करीब 60-62 परीक्षार्थी एक-दूसरे से इतने सट कर खड़े हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग की यहां कल्पना भी नहीं की जा सकती। यही हाल पटना के लगभग सभी परीक्षा केंद्रों का है।

मास्क भी नहीं पहने दिख रहे परीक्षार्थी

भागलपुर के एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी ने भी नहीं लगाया है मास्क।


परीक्षार्थियों की लापरवाही की दूसरी तस्वीर भागलपुर से आई है। यहां एक परीक्षा केंद्र पर रौल नंबर और कमरा संख्या खोजती 4 में से एक भी छात्रा ने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा है। ऐसी तस्वीरें हर जगह से आ रही हैं। प्रशासन निर्देश देकर अपनी जवाबदेही से निश्चिंत दिख रहा है और परीक्षार्थी को समझ में नहीं आ रहा कि उनके लिए जान जरूरी है कि इम्तेहान। फिलहाल हर जगह से ऐसी तस्वीरें कोरोना के प्रति भयंकर लापरवाही दर्शा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना के TNB कॉलेज में बिना मास्क के खड़ा दारोगा।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/carelessness-towards-corona-in-bpsc-exam-wearing-no-mask-and-social-distancing-is-seen-128057278.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ