जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुरू हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। अरुणाचल में जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद यह बैठक अहम मानी जा रही है। सीएम नीतीश कुमार ने भी संकेत दिया था कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए तमिलनाडु, केरल, बंगाल और झारखंड के प्रतिनिधि भी पहुंचे हैं। बैठक से पहले जदयू महासचिव संजय झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा होगी। अरुणाचल के मुद्दे पर भी बात होगी, उसका असर बिहार में देखने को नहीं मिलेगा। हमारा गठबंधन बिहार में है, उसके बाहर हम आमने-सामने लड़ते रहे हैं।
पांच साल तक चलेगी सरकार
जदयू नेता संजय झा ने यह भी कहा कि अरुणाचल में हमारे विधायक समर्थन दे रहे थे, इसके बाद भी क्यों तोड़ा, ये मंथन का विषय। विरोधी निशाना साध रहे, इसके अलावा उनके पास क्या काम? वो सिर्फ सपना देखते रहें, सरकार पांच साल तक चलेगी। इस पांच साल में किसी के लिए कोई संभावना नहीं है। वहीं, बैठक में भाग लेने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने बताया कि अरुणाचल में जो हुआ, वो बहुत दुखद है। वहीं, बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए श्रावण कुमार ने अरुणाचल के मुद्दे पर कहा कि कभी खुशी, कभी गम का दौर आता रहता है। जदयू पहले से इसका सामना करती रही है। हर स्थिति से हमारा दल निपट लेगा। आज की बैठक में सब मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बंगाल चुनाव पर चर्चा
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पं. बंगाल के प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी बंगाल चुनाव को लेकर चर्चा करते दिखे। बलियावी के साथ पं. बंगाल के जदयू प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार दास नजर आए। बंगाल चुनाव को भी जदयू काफी अहम मान कर चल रही है।
केसी त्यागी के बयान पर हुआ था सियासी बवाल
इससे पहले शनिवार को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी। इसमें पार्टी के 25 नेताओं ने हिस्सा लिया था। बैठक में जाने से पहले केसी त्यागी के बयान पर भाजपा और जदयू के बीच तल्खियां भी बढ़ी हुई दिखी। केसी त्यागी ने कहा था कि अरुणाचल में भाजपा ने जो किया वो अमित्रतापूर्ण व्यवहार है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव का बयान आते ही भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि जदयू को अपने विधायकों को कंट्रोल में रखना चाहिए, वे भाजपा पर बेवजह दोष मढ़ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/jdu-national-executive-meeting-in-patna-cm-nitish-kumar-in-meeting-news-update-128057271.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews