BPSC की PT परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पटना पहुंचे हैं। बड़ी तादाद में छात्र महावीर मंदिर भी पहुंचे हैं। छात्रों का कहना है कि महावीर मंदिर में पूजा करने के बाद सेंटर की ओर निकलेंगे। रविवार की सुबह से ही महावीर मंदिर में परीक्षार्थियों की भीड़ देखी जा रही है।
क्या कहते हैं छात्र
बांका से आए उत्तम कुमार दास ने कहा कि पटना जब भी आते हैं तो महावीर मंदिर आते हैं। इस बार तो फैमिली ने भी कहा था कि एग्जाम से पहले महावीर मंदिर में माथा टेकना है। उत्तम कुमार का सेंटर राजधानी के शेखपुरा इलाके में है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के बाद ही एग्जाम सेंटर के लिए निकलेंगे। कई छात्र महावीर मंदिर कैंपस में बैठे हुए दिखे। वे एग्जाम से संबंधित कागजात को सिलसिलेवार ढंग से रखते हुए नजर आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bpsc-pt-candidates-crowed-in-mahavir-mandir-patna-bpsc-pt-examination-news-update-128057248.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews