बिहार की प्रीति प्रियदर्शनी को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा विलियम एच फोगे ग्लोबल हेल्थ अवार्ड दिया गया है। फाउंडेशन द्वारा यह अवार्ड हर साल सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है। प्रीति को यह अवार्ड एमोरी विश्वविद्यालय से पब्लिक हेल्थ में मास्टर करने के लिए दिया गया है। अवार्ड मिलने के बाद प्रीति ने कहा कि 4 साल पहले जिस फाउंडेशन से प्रेरित होकर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया, आज उसी संस्था से अवार्ड मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।
प्रियदर्शिनी ने भारत के विभिन्न राज्यों में सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। झारखंड, बिहार और राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर के रूप में काम किया है। 2018 में, उन्हें भारत के "एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स" में सेवा देने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार और NITI Aayog द्वारा चुना गया था। उन्होंने झारखंड के हजारीबाग और लातेहार जिलों के जिला कलेक्ट्रेट के साथ काम किया। उन्होंने झारखंड के लातेहार जिले में कोरोना टास्क फोर्स का भी नेतृत्व किया।
यह पुरस्कार बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. विलियम एच फोगे के विशाल योगदान के लिए हर साल दिया जाता है। डॉ. फोगे एक अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने चेचक जैसी जानलेवा बीमारी के उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/preeti-priyadarshini-bihar-girl-receive-global-health-award-from-bill-melinda-gates-foundation-128054025.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews