Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एएसडीएम ने मां भगवती मिनी राइस मिल की जांच की, मशीन व रख-रखाव को देखा

डीएम के निर्देश पर सदर एएसडीएम रंजीत रंजन ने बेलौरी स्थित मां भगवती मिनी राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया। शुक्रवार को एएसडीएम रंजीत रंजन, जिला खाद्य प्रबंधन पदाधिकारी रितेश आनंद, जिला सहकारिता प्रबंधन पदाधिकारी आनंद चौधरी ने संयुक्त रूप से बेलौरी के मां भगवती मिनी राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया।

मौजूद अधिकारीयों ने मशीन व रख-रखाव आदि की जांच की। पूर्णिया पर एएसडीएम रंजीत रंजन ने बताया जिले में 34 मिनी राइस मिल है, जिसमें 33 मील का जांच हो चुकी है। मां भगवती मिनी राइस मिल की जांच अंतिम जांच है। सभी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा। एएसडीएम रंजीत रंजन ने कटिहार पूर्णिया सड़क से मील तक पहुंचने वाली सड़क का मुआयना किया। मील संचालक और स्थानीय लोगों सड़क पर पीसीसी ढलाई कार्य कराने की मांग मौजूद अधिकारीयों से की।

मौके पर जिला सहकारिता प्रबंधन पदाधिकारी आनंद चौधरी ने बताया कि पैक्स के माध्यम से किसानो की धान खरीद में पूर्णिया दूसरे स्थान पर है। पूर्णिया जिले में कुल 13780 एमटी धान खरीद हुआ है, जिसमें 1832 किसान शामिल है। उन्होंने बताया कि 1558 किसानों का एडवाइस जमा हुआ है जिसमें 1339 किसानों के खाते में राशि भेज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को प्रतिदिन पैक्स में धान की जांच और रिपोर्ट करने का आदेश जारी किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेलौरी के मिनी राइस मिल का भौतिक सत्यापन करते पदाधिकारी।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/asdm-examines-mother-bhagwati-mini-rice-mill-looks-after-machine-and-maintenance-128053384.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ