कुर्साकांटा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा परिवार की तरफ से किसान चौपाल सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा ने किया तो मंच संचालन की जिम्मेदारी गुलाब सिंह ने संभाली।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल, प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, समेत अन्य मंचासीन वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने अपने संबोधन में अररिया लोकसभा के चार विधानसभा में एनडीए की जीत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सत्यनारायण मिश्र, शिवशंकर राजभर, बालकृष्ण झा, भाजपा युवा नेता अजित झा, दानी मंडल, संतोष साह, प्रणव गुप्ता, जितेंद्र साह, राजकुमार सिंह, राकेश विश्वास, भोला प्रसाद मंडल, चंद्रानंद मंडल, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह, संजीत सिंह, मो शाहजहां, दुर्गानंद मिश्र, रंजन मंडल,कौशल कुमार मंडल, जोशी मंडल, ईश्वरचंद भगत आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kursakata/news/new-farmers-law-is-very-beneficial-for-farmers-mp-128053380.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews