Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अलग-अलग स्थानों से किसान सलाहकार एवं व्यवसायी की बाइक चोरी

अज्ञात चोरों के द्वारा शहर के दो अलग-अलग स्थानों से किसान सलाहकार सहित व्यवसायी की बाइक चोरी कर लिए जाने का समाचार प्रकाश में आया है। घटना को लेकर त्रिसकुण्ड पंचायत के बेलई पोठिया वार्ड नंबर एक निवासी पीड़ित किसान सलाहकार विभाष कुमार झा पिता परमानंद झा ने थाना में आवेदन सौंपा है।

वहीं दूसरी ओर सदर रोड के ज्योति मोड़ के समीप से एक व्यवसायी की बाइक भी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस बावत पोखर बस्ती मिडिल स्कूल चौक वार्ड नंबर तेरह निवासी पीड़ित निजाम दफ्तरी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है।

जिसमे उन्होंने अपनी चोरी गई ग्लैमर बाइक संख्या बीआर 38 के/1691 का जिक्र करते हुए बीती रात करीब साढ़े नो बजे ज्योति मोड़ स्थित दुकान के समीप से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की बात कही है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने जांच शुरू किए जाने एवं कार्रवाई की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/farmer-advisor-and-businessmans-bike-stolen-from-different-places-128053388.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ