प्रखंड अंतर्गत रमनैयका गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-71 पर आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन एएनएम इंदिरा कर्ण के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को टीका लगाया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच कर उन्हें आयरन व कैल्सियम टैबलेट दिया गया। इसके साथ ही एलबेंडाजोल, ओआरएस व जिंक टैबलेट का वितरण किया गया।
पीरामल फाउंडेशन के द्वारा लाभार्थियों को डायरिया से बचाव एवं उसके उपचार व परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर सेविका संगीता कुमारी, आशा मंजु कुमारी, अनुराधा कुमारी स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/parihar/news/children-were-vaccinated-women-tested-128001519.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews