मुशहरी पीएचसी के भिखनपुरा गांव के वार्ड- 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चाें काे नियमित टीकाकरण के तहत 8 दिसंबर को पेंटावेलेंट का टीका दिया गया। टीका दिए जाने के 15 घंटे बाद एक बच्चे की मौत हाे गई। इससे परिजन आक्राेशित हाे गए। उन्हाेंने टीकाकरण से मौत का आरोप लगाते हुए जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इस पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन ने मामले की जांच का आदेश दिया है। उधर, मुशहरी पीएचसी प्रभारी ने कहा कि ठंड लगने या अन्य कारणों से बच्चे की मौत हुई हाेगी, क्याेंकि वही टीका अन्य 12 बच्चाें काे भी लगाया गया और सभी स्वस्थ हैं।
प्रभारी बोले- ठंड या अन्य कारणों से हुई होगी मौत, 12 बच्चों को पड़ा टीका
जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर को 12 बजे दिन में आंगनबाड़ी केंद्र पर गुड्डू पासवान के ढाई माह के बेटे बीवन कुमार को एएनएम ने पेंटावेलेंट का टीका दिया। परिजनाें का कहना है कि टीकाकरण के बाद उसकाे बेचैनी शुरू हाे गई। रात 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। मौत से आक्रोशित परिजनाें ने एएनएम व मुशहरी पीएचसी को सूचना दी। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। प्रतिरक्षण विभाग व यूनिसेफ के अधिकारी जानकारी लेने में जुट गए। पीएचसी व जिला स्तर से बुधवार को स्थानीय लोगों के ही जरिए पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, कोई भी अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे। परिजनाें ने जिला प्रतिरक्षण कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
सीएस ने गठित की जांच टीम
सीएस ने जांच के लिए डॉ. हाथी हसीब असगर के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है जाे पीड़ित परिवार व एएनएम समेत उन बच्चों के परिजन से भी बात करेगा, जिन बच्चों को उक्त वैक्सीन से ही टीका दिया गया। डीआईओ डाॅ. एके पांडे ने बताया कि टीका से बच्चे की मौत नहीं हुई है। हालांकि, जांच टीम की रिपोर्ट से पूरी सच्चाई सामने आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/child-dies-after-15-hours-of-pentavalent-vaccine-order-for-investigation-on-family-uproar-128001522.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews