Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज डॉक्टर करेंगे प्रदर्शन स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी बंद

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सीतामढ़ी के अध्यक्ष डॉ. युगल किशोर प्रसाद ने बताया है कि विगत कुछ वर्षों से सरकार के विभिन्न कानूनों एवं प्रावधानों द्वारा आधुनिक चिकित्सक पद्धति (मोडर्न मेडिसिन) के स्तित्व एवं गरिमा पर विभिन्न प्रकार से प्रहार किया जा रहा है। सरकार द्वारा आयुष एवं अन्य चिकित्सा द्वारा सर्जरी, लेप्रोस्कोपी एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति के दवाओं एवं उपचार को अपनाने की कानूनी अनुमति दी जा रही है।

इस विकट परिस्थिति में संगठन के केन्द्रीय समिति ने अपनी बैठक में इस मिक्सियोपैथी एवं अप्रशिक्षित आयुष चिकित्सकों के द्वारा होने वाले जन संहार को रोकने के लिए आंदोलनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

सीतामढ़ी शाखा के वरीय सदस्यों ने विचार-विमर्श कर आगामी 11 दिसंबर को सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक सभी चिकित्सा सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। आपातकालीन सेवा सिर्फ सदर अस्पताल में संचालित रहेगी। करीब 12.30 बजे सदर अस्पताल सीतामढ़ी परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/today-doctors-will-stop-performing-health-services-128001516.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ