मैं बहुत दुखी हूँ
मैं
बहुत दुखी हूँ
आपको सुखी देखकर
बहुत हाँथ पाँव मारे
सिर पटक पटक कर
फोड़ डाला अपना
फिर भी खुशी न मिली
क्योंकि मैं बहुत
दुखी हूँ
आपको सुखी देखकर
रोया चिल्लाया
हर किसी को अपना
दर्द बताया
भरी महफिल में
खूब धूम मचाया
पर
किसी ने मुझ पर
रहम नहीं खाया
दर दर जाकर भी
दुआ की भीख माँगी
पर मुराद पूरा नहीं हो पाया
किसी पर भी
मेरी बातों का
सिक्का जम नहीं पाया
इसीलिये अब मैं
अंतर्मुखी हूँ
क्योंकि मैं बहुत
दुखी हूँ
आपको सुखी देखकर।
.......मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews