सफेद_बाल
सफेद बालों को
पड़ने दो
चेहरे पर झुर्रियाँ ।
यह करो स्वीकार
कि शामिल है
शरीर की यात्रा में
उम्र का यह भी पड़ाव ।
जो देखते हैं अपने को
स्थूल रूप में
उनकी संपूर्ण ऊर्जा
केंद्रित है उसके रंगरोहन में
शरीर का है अपना धर्म
जो मनुष्य करता है इसे
सहज रूप में स्वीकार
वह हो जाता है
मन के पार ।
मन का विरोध
कहलाता है योग
और जो है स्थिर योग में
उसी ने पाया
अपने होने का अर्थ ।
-- वेद प्रकाश तिवारी
देवरिया (उ०प्र०)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews