फेकला ओपी क्षेत्र के घोरघट्टा गांव निवासी महेश हत्याकांड में ओपी पुलिस ने ललन यादव को गिरफ्तार की है। उससे पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
रविवार की देर रात धोई घाट से घर जाने के दौरान हुई महेश यादव की गोली मारकर हत्या मामले में फेकला ओपी पुलिस ने ललन यादव की गिरफ्तारी कर पूछताछ कर कई सुराग जुटाया है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रह है। अन्य 4 आरोपियों घर से फरार हैं। ओपी अध्यक्ष राजकुमार रजत का दावा है कि जल्द से जल्द चारों आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। बीती 8 जनवरी को मृतक के चचेरे भाई जलिंदर यादव ने गांव के ही मुन्नी यादव के पुत्री रूबी कुमारी के साथ दरभंगा के न्यायालय में प्रेम विवाह किया था प्रेम विवाह के विरोध के दौरान ही 8 जनवरी 2020 को भी लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लड़की को न्यायालय में ही जबरन पकड़कर बाहर करने की कोशिश किया। वहां न्यायालय के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत लड़की को पकड़ कर ले जाने वाली लड़की पक्ष के लोगों को पकड़ लिया और लड़की को न्यायालय में बयान कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/one-arrested-for-murder-case-in-love-marriage-127994479.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews