भारतीय जनक्रांति दल ने महामना पंडित मदनमोहन मालवीय एवं
अटल जी की जयंती मनाई |
पटना के गाँधी मैदान स्थित आई एम ऐ हाँल मे भारतीय जन
क्रान्ति दल डेमोक्रेटिक ने आज पूज्य
मदनमोहन की १५९ वी जयंती एवं पूज्य अटल बिहारी बाजपेयी जी की ९६ वि जयंती समारोह
का आयोजन किया गया | इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं
ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया | इस सुअवसर के मौके पर पंडित सुरेश दत्त के
द्वारा रचित “जंजाल” नामक उपन्यास का लोकार्पण भी किया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ चण्डी दत प्रभाकर ने की |
कार्यक्रम में वक्ताओं में श्रीनाथ मिश्र, नागेन्द्र पाठक, श्री सुरेश दत्त मिश्र,
डॉ पुरुषोतम कुमार, अधिवक्ता शिवानन्द गिरी, एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ
राकेश दत्त मिश्र ने दोनों महापुरुषों के कृतित्व पर प्रकाश डाला |
डॉ मिश्र ने अपने संवोधन में पार्टी के सदस्यों को कहाकि
हमें बाजपेयी जी की कविता से शिक्षा लेने की आवश्यकता है जिसप्रकार उन्होंने हार
नहीं मानुगा रार नहीं ठानुगा कहते हुए दो सिट की
पार्टी को सत्ता तक पहुचाया उसी प्रकार हमें भी आगे बढ़ कर भारत को हिन्दू
राष्ट बनाने के लिए कार्य करना होगा|
बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ पुरुषोतम कुमार ने कहाकि मालवीयजी
एवं वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को कार्य करना होगा और भारत
को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करना होगा |
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ चण्डी दत प्रभाकर ने बतायाकि
उनका मालवीय जी के साथ परिवारिक संबंध रहें है वो खुद वनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
के छात्र रहें है उन्हें मालवीय जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है |
अधिवक्ता शिवानन्द गिरी ने उपस्थित लोगों को जंजाल उपन्यास
से परिचित करवाया और बताया यह लेखक के ८५ वर्षो के साधना का परिणाम है जो इस
प्रकार का उपन्यास समाज के सामने आया है |
इस अवसर पर कुछ समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया |
इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश
दत्त मिश्र, राष्ट्रीय सचिव डॉ राजीव रंजन सिंह, विधि सलाहकार रणविजय सिंह, प्रदेश
अध्यक्ष डॉ पुरुषोतम कुमार, लक्ष्मण पाण्डेय, राजीव झा, अरविन्द शर्मा, विजय सिंह,
सुबोध कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रविन्द्र सिंह, आदित्य, अभय , दिलीप कुमार, मानस
द्विवेदी, रूपक शर्मा, राजीव कुमार चुन्नू, यश राज, रवि कुमार, गोलू कुमार वर्मा,
पियूष रंजन, धीरेन्द्र गुप्ता, आदि उपस्थित थें |


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews