Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चैतन्य को जल संसाधन, संजीव को ऊर्जा और ब्रजेश को उद्योग विभाग का जिम्मा

राज्य सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सुधीर कुमार को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है। वहीं विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को उद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
वहीं एस. सिद्धार्थ अब उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। राज्यपाल के सचिव चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। हंस बिहार स्टेट पावर( होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। सारण के प्रमंडलीय आयुक्त राॅबर्ट एल.चोंग्थू को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार अगले आदेश तक सारण प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का सचिव
बनाया गया है। वे वित्त विभाग में सचिव (संसाधन)के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे राजेश मीणा को निबंधक सहयोग समितियां, सहकारिता विभाग के पद पर तैनात किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water resources to Chaitanya, Energy to Sanjeev and Brajesh to Industries Department


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/water-resources-to-chaitanya-energy-to-sanjeev-and-brajesh-to-industries-department-127991076.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ