बस गरीब का ऑख भिगोना
सच के साथ खड़े मत होना
सही बात पर आपा खोना
फितरत रही तुम्हारी हरदम
बस आपस में नफरत बोना
तुमको तो अच्छा लगता है
हर गरीब का आँख भिगोना
तुम हो केवल धुले दूध के
हमको जो चाहे कह दो,ना
जब-जब पड़ी जरूरत मेरी
बतलाओ कब ढूँढ़ा कोना
देश-भक्ति की बात चले तो
पाक-चीन का रोना-रोना
कब तक उनको ही कोसोगे
बंद करो यह रोना-धोना
जय हैं जैसे--वैसे अच्छे
तुम ही चाटो पत्तल-दोना
*
~जयराम जय
'पर्णिका',बी-11/1,कृष्ण विहार आवास विकास कल्याणपुर कानपुर-208017(उप्र)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews