Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लिखित परीक्षा में बैठे थे सॉल्वर, फिजिकल देने आए 50 अभ्यर्थी गिरफ्तार; दो दलाल भी धरे गए

सिपाही बनने को फिजिकल टेस्ट देने आए 50 अभ्यर्थियों को मंगलवार को गर्दनीबाग स्थित पटना हाई स्कूल से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं स्कूल के बाहर से दो दलाल कोमल व योगेश दबोचे गए। फिजिकल ले रहे अधिकारियों को तब शक हुआ जब अभ्यर्थियों का फिंगर प्रिंट व चेहरे का मिलान नहीं हो पाया। पूछताछ की गई।

सभी ने माना कि इन लोगों ने लिखित परीक्षा में अपने फोटो में हेरफेर कर सॉल्वर को बिठाया था। इसके बाद अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय चयन पर्षद में पदस्थापित इंस्पेक्टर के बयान पर सभी 52 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो कि अबतक कुल 90 अभ्यर्थियाें और दलालों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थानेदार ने कहा कि इन लोगों ने मोटी रकम देकर स्कॉलर से लिखित परीक्षा दिलवाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Solver was sitting in the written examination, 50 candidates who came to give physical arrest were arrested; Two brokers also caught


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/solver-was-sitting-in-the-written-examination-50-candidates-who-came-to-give-physical-arrest-were-arrested-two-brokers-also-caught-127994417.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ